फरीदाबाद। एसजीएम नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-48 स्थित पी-ब्लाॅक में इंस्टाग्राम पर हेलो लिखने को लेकर 17 वर्षीय किशोर के साथ कुछ लड़कों ने बेरहमी से मारपीट कर दी। किशोरी के साथ मारपीट का वीडियो इंटरनेट पर प्रसारित हो रहा है।

बताया जा रहा है कि विवाद किसी लड़की से इंस्टाग्राम पर बातचीत को लेकर हुआ। आरोप है कि मारपीट करने वाले युवकों में से एक उस लड़की का परिचित है। इसी वजह से रणवीर को बुलाकर पीटा गया।

घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने पूरी वारदात मोबाइल में रिकार्ड कर ली। प्रसारित वीडियो में युवक किशोर को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से हमला करते नजर आ रहे हैं। मारपीट के बाद सभी युवक मौके से फरार हो गए।

बेटे को बहाने से बुलाकर पीटा

घायल किशोर घर पहुंचा और स्वजन को घटना की जानकारी दी। किशोर के पिता ने बताया कि उनका बेटा दसवीं कक्षा का छात्र है और किसी विवाद में नहीं रहता।

उन्होंने आरोप लगाया कि युवक अपने बचाव में लड़की का नाम ले रहे हैं, जबकि सच्चाई यह है कि उनके बेटे को बहाने से बुलाकर पीटा गया। उन्होंने मामले की शिकायत एसजीएम नगर थाना पुलिस को दी है।

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शिकायत मिल गई है। वीडियो और अन्य तथ्यों के आधार पर जांच की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *