कुरुक्षेत्र, 7 मई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के कुशल नेतृत्व में यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (यूआईईटी) में इंफोसिस लिमिटेड द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के दो विद्यार्थियों का चयन 11 लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर हुआ।
यह जानकारी देते हुए डीन इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी तथा निदेशक यूआईईटी प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया कि प्लेसमेंट ड्राइव में अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। चयन प्रक्रिया चार चरणों में आयोजित की गई, जिनमें प्रत्येक चरण एलिमिनेशन राउंड के रूप में रखा गया। पहला चरण एप्टीट्यूड टेस्ट रहा, जिसके बाद टेक्निकल राउंड आयोजित किए गए। सभी चरणों को सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग विभाग के विद्यार्थी खुशी दीक्षित और तनमय गोयल का चयन इंफोसिस लिमिटेड में 11 लाख रुपये के पैकेज पर हुआ।
प्रो. सुनील ढींगरा ने कहा कि संस्थान विद्यार्थियों के कौशल विकास एवं ट्रेनिंग-प्लेसमेंट गतिविधियों को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि संस्थान के लिए गर्व का विषय है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।
कंपनी की मानव संसाधन टीम से एसोसिएट लीड टीए हर्षदीप बत्रा ने ईमेल के माध्यम से चयन की पुष्टि की। संस्थान प्रशासन ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. निखिल कुमार मारीवाला, डॉ. संजीव आहुजा तथा अन्य संकाय सदस्यों ने चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट विभाग की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
वहीं चयनित विद्यार्थियों के अभिभावकों प्रदीप दीक्षित, शशि दीक्षित, कृष्ण कांत एवं ममता गोयल ने इस सफलता पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *