कुरुक्षेत्र, 7 मई। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय शिक्षण विभागों (यूटीडी) में संचालित विभिन्न स्नातक, इंटीग्रेटेड एवं अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मई, 2026 से प्रारंभ की गई है।
लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा जिन प्रमुख पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिए जाएंगे उनमें बी.ए. (जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) 4 वर्षीय, बी.ए.-एलएल.बी. (ऑनर्स) 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम, बी.एससी. ग्राफिक्स एंड एनीमेशन 4 वर्षीय, बी.एससी. मल्टीमीडिया 4 वर्षीय, बी.एससी. प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग टेक्नोलॉजी, बीबीए (ऑनर्स), बीएचएम एंड सीटी, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बीएफए), एमबीए 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रैक्टिस ओरिएंटेड प्रोग्राम, मास्टर ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (एमपीए) 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम तथा एम.टेक. (एप्लाइड जियोलॉजी) 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड प्रोग्राम शामिल हैं। इंटीग्रेटेड टीचर ट्रेनिंग प्रोग्राम (आईटीईपी) के अंतर्गत बी.ए. बी.एड., बी.एससी. बी.एड. एवं बी.कॉम. बी.एड. 4 वर्षीय पाठ्यक्रमों में भी प्रवेश ले सकते हैं।
इसके अतिरिक्त कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के उद्योग आधारित अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड (एईडीपी) डिग्री प्रोग्रामों के अंतर्गत बी.कॉम. (प्रोफेशनल), बीसीए (इंडस्ट्री लिंक्ड), बैचलर ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (इवेंट मैनेजमेंट), बी.एससी. इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, बी.एससी. डेटा साइंस, बी.एससी. जियोलॉजी प्रोफेशनल, बी.एससी. इंडस्ट्री बायो-केमिस्ट्री, बी.ए. बिजनेस एंड इकोनॉमिक एनालिटिक्स तथा बी.वोक. ईएसएस (एनवायरमेंटल साइंस एंड सस्टेनेबिलिटी) जैसे रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम में भी दाखिला ले सकते हैं।
उन्होंने बताया कि  “हैंडबुक ऑफ इंफॉर्मेशन एवं ऑनलाइन आवेदन फॉर्म विश्वविद्यालय की वेबसाइट तथा एडमिशन पोर्टल पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट एवं प्रवेश पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश संबंधी किसी भी जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 7082113131 एवं 7082113091 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *