श्री कृष्ण कृपा जिओ गीता समिति की बैठक आयोजित
कुरुक्षेत्र, 07 मई ():  पूज्य गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज जी के पावन जन्मोत्सव (15 मई) एवं राधा जागरण महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली विभिन्न सेवा एवं धार्मिक गतिविधियों की तैयारियों को लेकर आज श्री कृष्ण कृपा समिति, जीओ गीता, कुरुक्षेत्र की एक महत्वपूर्ण बैठकमदन मोहन छाबड़ा की अध्यक्ष्ता में सम्पन्न हुई। बैठक में कार्यक्रमों को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने हेतु विभिन्न निर्णय लिये गये।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 मई को गीता ज्ञान संस्थानम् परिसर में मेदांता हॉस्पिटल, कुरुक्षेत्र के सहयोग से प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि 13 मई एवं 14 मई को सायंकाल गौशाला प्रांगण में भव्य भजन संध्या एवं भण्डारा प्रसाद का आयोजन होगा। भजन संध्या में भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुजन भजनों का आनंद प्राप्त करेंगे।
इसके अतिरिक्त 15 मई को श्री कृष्ण कृपा गौशाला प्रांगण में पूज्य महाराज श्री के करकमलों द्वारा श्री हनुमान जी की मूर्ति की भाव प्रतिष्ठा सम्पन्न करवाई जाएगी।
सेवा कार्यों के अंतर्गत 15 मई को एलएनजेपी हॉस्पिटल में मरीजों हेतु फल वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही 14 मई को नया बस स्टैंड एवं 15 मई को पुराना बस स्टैंड, कुरुक्षेत्र में श्रद्धालुओं हेतु भण्डारा एवं मीठे शीतल जल की सेवा लगाई जाएगी।
इस अवसर पर श्री कृष्ण कृपा समिति, जीओ गीता, कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. ऋषिपाल ने यह भी सूचना दी कि  15 मई को करनाल में आयोजित होने वाले राधा जागरण हेतु कुरुक्षेत्र से बसों की व्यवस्था भी रहेगी, जिससे अधिक से अधिक श्रद्धालु कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकें।
इस अवसर पर श्री कृष्ण कृपा समिति जीओ गीता कुरुक्षेत्र के प्रधान डॉ. ऋषिपाल, मदन मोहन छाबड़ा, मीडिया प्रभारी रामपाल शर्मा, धीरज कुमार वालिया, अशोक अरोड़ा, हंसराज सिंगला, जय नारायण शर्मा, श्याम लाल आहूजा, केके कौशल, अनुराग, डॉ. प्रदीप, साहब सिंह, रविन्द्र कुमार, पवन गुम्बर, डॉ. राजीव गाबा, सुरेन्दर सागवाल, मुकेश कुमार, जोगिन्द्र शर्मा, दीपक आहूजा, अरविन्द जिंदल, राजेन्द्र सिंगला, राजीव बंसल, सुनील धामी, डॉ. सुरेश शर्मा, डॉ. सम्राट, डॉ श्याम लाल,  अशोक, विजय नरूला, अशोक कौशल, डॉ. पंकज कौशिक  सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *