हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। आज शाम पांच बजे चुनावी शोर थम जाएगा और प्रत्याशी डोर टू डोर प्रचार कर सकेंगे। सभी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में रेवाड़ी नगर परिषद वार्ड नंबर 18 से प्रत्याशी विक्रम सिंह का चुनाव प्रचार जोर शोर से जारी है। विक्रम सिंह ने वार्ड के लिए अपना विजन बताते हुए कहा कि बिजली पानी स्ट्रीट लाइट सीवरेज सिस्टम सड़क आदि तो मूलभूत सुविधाएं है जिन्हें कोई भी पूर्व पार्षद नहीं दे पाया लेकिन उनकी सोच इन सबसे ऊपर है वे चाहते हैं नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म होना चाहिए। अपने रोजमर्रा के छोटे छोटे कामों के लिए लोग सरकारी कार्यालयों के चक्कर काटते हैं वे इस लचर सरकारी सिस्टम को बदलना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति में आकर धन कमाना नहीं है अपितु सेवा करना है। इसी सोच को लेकर वे आगे बढ़ रहे हैं और वार्ड की जनता ने उन्हें उम्मीदवार बनाकर चुनाव में उतारा है। विक्रम सिंह और उनके पिता राजबीर सिंह हिटलर ने कहा कि उनका चुनाव चिन्ह रेल का इंजन है इसलिए वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें दस मई को अधिक से अधिक वोट देकर विजई बनाएं। उन्होंने कहा कि उनका चुनाव प्रचार नंबर एक पर चल रहा है उन्हें पूरी उम्मीद है वार्ड की जनता उन्हें भारी मतों से जिताएगी।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *