कुरुक्षेत्र, 30 अप्रैल। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि ब्रह्मसरोवर पर 6 दिवसीय प्रदेश स्तरीय बाढ़ राहत प्रशिक्षण शिविर में बारीकियों से अवगत करवाया जाएगा। आपदा के समय अनजान व्यक्ति की जान को बचाने के उद्देश्य से ही प्रशिक्षण लेना चाहिए। यह प्रशिक्षण शिविर कर्मचारियों के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगा, क्योंकि यहां से प्रशिक्षण ग्रहण करने के उपरांत कहीं पर भी आने वाली आपदा में किसी की जान को बचाया जा सकता है।
अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने कहा कि राजस्व एवं आपदा प्रबंध विभाग द्वारा ब्रह्मसरोवर पर 4 मई से 9 मई तक बाढ़ प्रशिक्षण शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में करीब 150 प्रशिक्षणार्थी एवं इंस्ट्रक्टरों हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग प्रशिक्षण स्थल व प्रशिक्षुओं की सुरक्षा, उद्घाटन व समापन समारोह पर सुरक्षा व यातायात प्रबंध करेंगे। ब्रह्मसरोवर प्रशासन द्वारा परिसर की साफ-सफाई, शौचालय की  उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर सफेदी करवाई जाएगी। इस दौरान प्रशिक्षुओं के लिए एंबुलेंस व डाक्टरों की टीम मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पीने के पानी की उचित व्यवस्था की जाएगी। प्रशिक्षुओं के ठहरने, खाने पीने व अन्य व्यवस्था को भी समय पर पूरा किया जाए।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण शिविर में 4 किश्तियां, 4 ओबीएम, 20 लाइफ जैकट, 4 चप्पू-कुंडे व 1 ओबीएम स्टैंड मौजूद रहेगा। इसके साथ ही अन्य जिलों से सामान, बाढ़ राहत सामग्री व किश्तियां भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला परिषद, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, जन स्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग, पशुपालन एवं डेयरी विभाग और डीआरडीए विभाग के चयनित कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed