कुरुक्षेत्र। श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के आयुर्वेदिक अस्पताल में आज एक मई (शुक्रवार) को बोन मिनरल डेंसिटी (BMD) जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर कुलपति प्रोफेसर वैद्य करतार सिंह धीमान के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा रोगियों की हड्डियों की निःशुल्क जांच की जाएगी, जिससे ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का समय रहते पता लगाया जा सके। इसके साथ ही मरीजों को आयुर्वेदिक औषधियां वितरित की जाएंगी और हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए आवश्यक परामर्श भी दिया जाएगा।
