जिला पुलिस कुरुक्षेत्र ने अवैध रूप से शराब बेचने आरोपी को काबू किया है। थाना सदर पेहवा पुलिस टीम ने अवैध रूप से शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए अवैध रूप से शराब बेचने के आरोपी अमरीक सिंह वासी मुर्तजापुर को गिरफ्तार करके 14 बोतल नाजायज शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 29 अप्रैल 26 को पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार थाना सदर पेहवा के सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार प्रवीन कुमार की टीम ने अमरीक सिंह वासी मुर्तजापुर को लाडवा फार्म मुर्तजापुर से अवैध रूप से शराब बेचने के आरोप में काबू किया। आरोपी से 14 बोतल नाजायज शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना सदर पेहवा में मामला दर्ज करके को काबू किया। बाद में आरोपी को माननीय अदालत के निर्देशानुसार जमानत पर रिहा कर दिया।
