हरियाणा पुलिस द्वारा अप्रैल माह में गुमशुदा बच्चों व व्यक्तियों की तलाश के लिए एक महीने का स्पैशल अभियान “आप्रेशन स्माईल” चलाया जा रहा है। कुरुक्षेत्र पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में आप्रेशन स्माईल के तहत लिए गुमशुदा बच्चों की तलाश करने, मजदूरी करने व भीख मांगने वाले बच्चों को रेस्क्यू किया जा रहा है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन की देखरेख ऑप्रेशन स्माईल अभियान के तहत जिला पुलिस की टीम द्वारा कारवाई की जा रही है।  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 30 अप्रैल को आप्रेशन स्माईल टीम प्रभारी सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार के नेतृत्व मे सिपाही सुनील व एसपीओ अमरजीत की टीम ने थाना शाहबाद एरिया से बाल मजदूरी करते 3 बच्चों को रैस्क्यू किया गया। बच्चों को बाल कल्याण समिति के सम्मुख पेश करके काउसलिंग करवाई गई। बच्चों के परिवार को ढूंढकर उनकी भी काउसलिंग की गई तथा बच्चों को माता-पिता के हवाले किया गया इस मौका पर जिला बाल कल्याण समिति के सदस्य मौजूद रहे।

 

हमला करके चोट मारने के दो आरोपी गिरफ्तार ।

जिला पुलिस ने हमला करके चोट मारने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में थाना कृष्णा गेट पुलिस टीम ने हमला करके चोट मारने के आरोप मे नरेश कुमार व संदीप कुमार वासीयान बिशंगढ़ जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

  जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए अपने बयान में सुखविन्द्र सिंह वासी पालेवाला डेरा नाचरौण रादौर जिला यमुनानगर ने बताया कि वह खेतीबाडी करता है। जो दिनांक-12 अप्रैल 2026 को वह व अपने भाई रणधीर सिंह, मोहन लाल वासी बहादुरपुरा, कृष्ण के साथ अपने खेतों गांव बिशनगढ रकबा दर्रा खुर्द थानेसर में मौजूद थे। समय करीब 10 बजे गुरमेल सिंह, नरेश कुमार, आशु सागर व सन्दीप वासीयान बिशनगढ ने 15 अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उसे घेरकर उसके ऊपर तलवार, सरिया, बिन्डों से हमला बोल दिया। तलवार लगने से उसकी खोपडी का ऊपरी हिस्सा कट गया। सभी आरोपियों ने उसे व उसके भाई रणधीर को हमला करके चोट मारी हैं। आरोपियों देसी कट्टा के साथ उनको जान से मारने की धमकी देकर मौका से भाग गए। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार को सौंपी गई।

दिनांक 29 अप्रैल 26 को थाना कृष्णा गेट प्रभारी निरीक्षक बलजीत सिंह के मार्ग-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक विजय कुमार की टीम ने हमला करके चोट मारने के आरोप मे नरेश कुमार व संदीप कुमार वासीयान बिशंगढ़ जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *