जिला पुलिस ने दुकानदार से मारपीट करके चोट मारने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के मार्ग-निर्देश में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने दुकानदार से मारपीट करके चोट मारने के आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ़ लवली नमौल जिला सुनाम पंजाब को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को दिए अपनी शिकायत में अमीत पोपली वासी इन्द्रसैन कालोनी कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसकी पीपली-लाडवा रोड पर पुराने लोहे की स्क्रब खरीदने की दुकान है। दिनांक 3 मार्च 26 को शाम के समय दुकान पर उसके पिता अचरज लाल बैठे थे। समय करीब 6-30 बजे एक थ्री व्हीलर में दो लड़के पुराना लोहे का सामान बेचने के लिये उनकी दुकान पर आये तो उसके पिता ने सामान को लेने से मना कर दिया। उसी समय दोनों लड़को ने उसके पिता के साथ हाथापाई व मारपीट शुरु कर दी। आरोपी उसके पिता को चोटें मारकर भाग गए। जिसकी शिकायत पर थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 द्वारा की गई।

 दिनांक 29 अप्रैल 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, लखन सिंह, नरेश, मुख्य सिपाही ललित व दिनेश की टीम ने मारपीट करके चोट मारने के आरोपी गुरजीत सिंह उर्फ़ लवली नमौल जिला सुनाम पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत मे पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *