जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्ग-निर्देश में एंटी नार्कोटिक्स सैल की टीम ने नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी विकास कुमार वासी भगहर जिला गया बिहार को गिरफ्तार में सफलता हासिल की है।

       जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 22 अप्रैल 26 को एंटी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक सुखबीर सिंह, मुख्य सिपाही नवीन कुमार, विक्रम सिंह, एसपीओ संजय कुमार, सिपाही रवि व गाडी चालक मुख्य सिपाही सुनील कुमार एन्टी नारकोटिक सैल कुरुक्षेत्र में मौजूद थी। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर हरजिन्द्र सिंह वासी हरिपुर खालसा जिला जालन्धर पंजाब व बुटा राम वासी मसाणी जिला जालन्धर पंजाब को ट्राला नंबर पीबी-08-ईएफ-9699 सहित एनएच-44 कुरुक्षेत्र से से काबू किया था। पुलिस द्वारा ट्राला की तलाशी लेने पर ट्राला से 54 किलो 300 ग्राम डोडा/चूरापोस्त बरामद हुआ आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

             दिनांक 29 अप्रैल 26 को एंटी नार्कोटिक्स सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह के दिशा-निर्देश में सहायक उप निरीक्षक रणधीर सिंह, मुख्य सिपाही आजाद व विक्रम सिंह की टीम ने मामले में आगामी कारवाई करते हुए नशीला पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी विकास कुमार वासी भगहर जिला गया बिहार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके कारागार भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed