पंचकूला। नगर निगम चुनाव के लिए  शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया में तेजी देखने को मिली। भाजपा, कांग्रेस उम्मीदवारों के साथ-साथ निर्दलीयों ने भी अपने-अपने नामांकन पत्र दाखिल किए, जिससे चुनावी मुकाबला रोचक होता जा रहा है।

भाजपा के मेयर पद के उम्मीदवार श्याम लाल बंसल ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की उपस्थिति में नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने लघु सचिवालय स्थित एसडीएम कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर-सह -एसडीएम कालका संयम गर्ग को अपना नामांकन पत्र सौंपा।

वहीं, वार्ड नंबर 5 से भाजपा उम्मीदवार जय कौशिक ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड नंबर 6 से निर्दलीय प्रत्याशी प्रवीण कुमार गोयल ने समर्थकों के साथ नामांकन पत्र भरा। इस वार्ड में सेक्टर 16, 17 और 18 शामिल हैं।
प्रवीण गोयल का मुकाबला हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के पोते पार्थ गुप्ता से है। पार्थ ने भी नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इसी क्रम में वार्ड नंबर 13 से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षयदीप चौधरी ने भी नामांकन पत्र भरा।

वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस उम्मीदवार पंकज ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। बाकी उम्मीदवार भी तैयारी में हैं।

नामांकन पत्र दाखिल करवाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सीएम ने कहा कि श्याम लाल बंसल भाजपा के वरिष्ठ, अनुभवी और समर्पित कार्यकर्ता हैं।

हरियाणा निकाय चुनाव में कांग्रेस के एक उम्मीदवार द्वारा चुनाव न लड़ने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस मुद्दाविहीन पार्टी बन चुकी है और उसके पास जनता को बताने के लिए कुछ नहीं है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *