पानीपत। एक नाबालिग लड़की ने अपने पिता, उसके साथी कारोबारी बाप-बेटे सहित सात लोगों के खिलाफ अपहरण, बंधक बनाने और सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। 16 साल की पीड़िता का आरोप है कि उसका पिता अपने कारोबारी साथी के बेटे के साथ नाबालिग होते हुए भी उसकी शादी कराना चाहता है।

मना करने पर आरोपितों ने मिलकर एक दिन उसका और उसकी मां का अपहरण कर लिया। इसके बाद 12 दिनों तक दोनों को बंधक बनाकर रखा। इस दौरान पिता के कारोबारी साथी व उसके बेटे ने उसकी मां और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले में पानीपत के दीपक, रणबीर, मुख्य आरोपित रोहतक के सुरेंद्र और उसके बेटे सुनील समेत दो महिलाओं के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

शादी से मना करने पर अपहरण कर बनाया बंधक

किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता पशुओं के व्यापारी है। उसके पिता अपने साथी कारोबारी सुरेंद्र के बेटे सुनील से उसकी शादी कराना चाहते थे। मगर, मैं नाबालिग हूं, इसलिए मैंने मना कर दिया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *