जिला नगर आयुक्त ने नगर निगम व नगर पालिका अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए उचित दिशा-निर्देश।
करनाल 23 अप्रैल,        
 जिला नगर आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने गुरूवार को निगम की सफाई शाखा के अधिकारियों तथा नगर पालिका सचिवों के साथ बैठक कर स्वच्छ सर्वेक्षण में किए गए कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर नगर निगम, नगर पालिका तथा सुगम स्वच्छता एजेंसी द्वारा किए गए कार्यों की भी समीक्षा की।
उन्होंने नगर पालिका सचिवों को निर्देश दिए कि सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर एजेंसी द्वारा किए गए कार्यों की निरंतर निगरानी करें और जहां पर भी कोई अंतर नजर आए, तो उसे दुरूस्त करवाया जाए। उन्होंने पोर्टल पर स्वयं कूड़ा एकत्रीकरण वाहनों की लाईव ट्रैकिंग देखी और मैनपावर का स्टेटस जाना।
उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाईसेंस कॉलोनियों से शत प्रतिशत कूड़ा एकत्रीकरण सुनिश्चित किया जाए। इनमें जो कॉलोनियां बल्क वेस्ट जैनरेटर की श्रेणी में आती हैं, कूड़ा निस्तारण को लेकर एजेंसी प्रतिनिधियों को उनके साथ एग्रीमेंट करने के निर्देश दिए। इन कॉलोनियों की प्रबंधक टीम तथा रेजिडेंट वैल्फेयर      टीम को कचरा पृथक्करण करने बारे भी कहा जाए। इसे लेकर ढिलाई नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने नपा सचिवों को निर्देश दिए कि सम्बंधित नगर पालिका में जितनी मैनपावर कार्य कर रही है, उसका डाटा सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट पोर्टल पर अपडेट रहना चाहिए। अगर कर्मचारियों को लेकर कहीं कमी है, तो एजेंसी पर जुर्माना लगाया जाए।
साफ-सफाई पर पुन: दिया जोर-  उन्होंने नगर निगम तथा नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर रखी जाए। सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों, पार्कों, सार्वजनिक स्थानों तथा कचरा संवेदनशील बिन्दूओं की रोजाना सफाई सुनिश्चित की जाए। स्वच्छता लक्ष्यों इकाईयों पर सौंदर्यीकरण के कार्य करवाए जाएं। इन सभी बिन्दूओं की अधिकारी फील्ड में जाकर नियमित निगरानी करें।
उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर केन्द्रीय आवासन एंव शहरी मामले मंत्रालय की टीम जल्द ही शहर का निरीक्षण कर सकती है। इसलिए सभी सर्तक रहें और अपनी मेहनत में कमी न छोड़ें।
बैठक में अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, उप निगम आयुक्त विनोद नेहरा तथा कार्यकारी अभियंता प्रियंका सैनी के अतिरिक्त नगर निगम की सेनीटेशन टीम तथा नगर पालिका सचिव मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *