करनाल, 16 अप्रैल।   हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोडऩे और नारी शक्ति वंदन अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के कलाकारों ने कमान संभाल ली है। विभाग की भजन पार्टियों द्वारा ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में विशेष जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में विभाग के कलाकारों ने वीरवार को गांव बस्ताड़ा, शाहपुर, औंगद, गढ़ी साधान, उपली और पिचौलिया में गीतों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया।
डीआईपीआरओ सत्यवान महिवाल ने बताया कि विभाग के कलाकारों द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना है। कलाकार अपने लोक गीतों के माध्यम से लोक सभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की 33 प्रतिशत आरक्षण के लिए बिल, ड्रोन दीदी योजना, लखपति दीदी योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और महिला सुरक्षा के लिए टोल-फ्री नंबरों की जानकारी, मुद्रा योजना और अन्य सब्सिडी वाली त्र्ऋण योजनाओं के बारे में जागरूकता फैला रहे हैं।
डीआईपीआरओ ने बताया कि इस कड़ी में विभाग के कलाकारों ने गांव बस्ताड़ा, शाहपुर, औंगद, गढ़ी साधान, उपली और पिचौलिया में स्थानीय बोलियों में रचित गीतों के जरिए बताया कि कैसे नारी शक्ति आज हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही है। कलाकारों ने अपने गीतों के माध्यम से बताया कि नारी शक्तिवंदन अधिनियम (महिला आरक्षण) नारी के गौरव और सहभागिता को नए आयाम देने वाला कदम है। जब नारी सशक्त होगी, तभी परिवार और राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकार अपनी कला के माध्यम से इस संदेश को घर-घर पहुँचाने का काम कर रहे हैं।
डीआईपीआरओ ने बताया कि इन कार्यक्रमों को लेकर महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। चौपालों और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्रित होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया समझ रही हैं। विभाग की इस पहल से न केवल जागरूकता बढ़ रही है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास का संचार भी हो रहा है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *