अहमदाबाद में हुई रोबोटिक सर्जरी का रेवाड़ी में सीधा प्रसारण दिखाया। तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य समापन हुआ। देशभर से सैकड़ों चिकित्सकों ने लाइव प्रसारण देखा।
: रेवाड़ी में HESICON 2026 की ओर से आयोजित तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस का समापन हो गया। रेवाड़ी के गढ़ी बोलनी रोड स्थित पेरिस रिजॉर्ट में तीन दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें गुजरात के अहमदाबाद से रोबोटिक सर्जरी का लाइव प्रसारण दिखाया गया। इसमें रेवाड़ी सहित विभिन्न प्रदेशों से आए सैकड़ों सर्जंस ने इस प्रसारण को देखा और नई तकनीकों से सर्जरी कर अपनी नॉलेज को बढ़ाया। इस अनोखी पहल ने रेवाड़ी को चिकित्सा के क्षेत्र में अलग पहचान दिलाई। HESICON के 13वें वार्षिक सम्मेलन में देशभर से आए करीब 500 चिकित्सकों ने सर्जरी के लाइव प्रसारण कार्यक्रम में भाग लिया। इस सम्मेलन के माध्यम से सर्जरी के क्षेत्र में आधुनिक बदलाव और बारीकियों को समझाया गया। इसमें विशेष रूप से रेवाड़ी से वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर करतार सिंह ने अपने शांति यादव अस्पताल के ऑपरेशन थियेटर से अंजाम दिया गया जिसे सैकड़ों चिकित्सकों ने रियल टाइम देखा। रेवाड़ी से कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे डॉक्टर करतार सिंह, डॉक्टर संजय अग्रवाल, डॉक्टर पूनम तथा डॉक्टर प्रदीप यादव आदि ने बताया कि सर्जरी का पहली बार इस तरह लाइव प्रसारण देखकर चिकित्सकों को सर्जरी में नई तकनीकों से ऑपरेशन कर सीखने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है रेवाड़ी को मैडिकल का हब बनाया जाए। तीन दिवसीय इस HESICON कॉन्फ्रेंस में देशभर से आए सर्जन चिकित्सकों ने भाग लिया और सर्जरी के क्षेत्र में हो रहे बदलाव पर अपने अनुभव साझा किए। रेवाड़ी से करतार सिंह को स्टेट बॉडी का चेयरमैन नियुक्त किया गया जो कि रेवाड़ी के लिए गर्व और गौरव की बात है। इसी के साथ तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन हो गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *