करनाल, 1 मार्च- विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी सोमवार 2 फ़रवरी को हरियाणा के विकास को समर्पित बजट पेश करेंगे। जिसमें प्रदेश के वृद्धजन, महिला, युवा, किसान, व्यापारी तथा मजदूर सहित प्रत्येक वर्ग के कल्याण को सुनिश्चित किया जाएगा। बजट 2025-26 की तरह इस वित्त वर्ष का बजट भी दो लाख करोड़ से अधिक रहने की संभावना है। बजट बनाते हुए आमजन के विचारों व सुझावों का भी विशेष ध्यान रखा गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्वयं कई जिलों मे मीटिंग बजट को लेकर आमजन के सुझाव एकत्रित करने की पहल की है ताकि विकसित भारत की यात्रा मे हरियाणा प्रदेश के नागरिकों का भी योगदान हो और प्रदेश विकसित भारत के संकल्प की दिशा मे अग्रणी राज्य बन कर उभरे।
विधायक जगमोहन आंनद ने कहा कि वित्तीय बजट 2026-27 मे वर्तमान सरकार का जोर मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर रहेगा। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र मे बिजली, पानी व सड़क सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं मे इजाफे के लक्ष्य को ध्यान मे रखकर बने बजट का प्रारूप जनता के सामने होगा। इसके अलावा प्रदेश मे शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। औधोगिक क्षेत्र को बढ़ावा देने और विदेशी निवेश को हरियाणा मे लाने के लिए भी नायब सरकार बजट मे बड़ी घोषणाए कर सकती है।
विधायक ने कहा कि इस बार के बजट मे हरियाणा की उन्नति की स्पष्ट झलक देखने को मिलेगी। गरीब व जरूरतमंद लोगो के लिए चलाई गई योजनाओं पर होने वाले खर्च को भी बढ़ाया जा सकता है। हरियाणा मे बुजुर्गो की सामाजिक सुरक्षा पेंशन को भी सरकार ने बढ़ाया है। अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के कल्याण की योजनाओं के बजट मे भी बढ़त की संभावना है। किसानों पर सरकार का विशेष फोकस है। एमएसपी पर फसलों की खरीद जारी रहेगी और किसानों को विभिन्न योजनाओं के तहत मिलने वाली सब्सिडी भी जारी रह सकती है तथा किसानों के लिए बजट मे नए प्रावधानों की भी उम्मीद है। व्यापारियों के लिए भी हरियाणा का बजट हितकारी होगा। इस वित्तीय बजट मे भी सरकार पिछले बजट की तरह जनता की कसौटी पर खरा उतरेगी और जनता की उम्मीद के मुताबिक मनमोहक बजट पेश करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *