रंगीला बचपन द टेलेंट शो में 572 विद्यार्थियों ने लिया भाग। होली के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया
रेवाड़ी स्थित राज इंटरनेशनल स्कूल में प्री-नर्सरी से कक्षा चौथी तक के विद्यार्थियों के लिए गतिविधि आधारित स्कॉलरशिप परीक्षा ‘रंगीला बचपन–द टैलेंट शो’ का सफल आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक पहल में कुल 572 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी बौद्धिक, रचनात्मक एवं व्यवहारिक क्षमताओं का प्रदर्शन किया। विद्यालय द्वारा आयोजित इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की केवल विषयगत जानकारी का मूल्यांकन करना नहीं, बल्कि उनकी समझ, तार्किक क्षमता, संप्रेषण कौशल, रचनात्मक सोच एवं गतिविधि आधारित अधिगम क्षमता को पहचानना था। परीक्षा का प्रारूप नई शिक्षा नीति के अनुरूप तैयार किया गया, जिसमें बच्चों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक व्यावहारिक एवं अनुभवात्मक बनाया गया।
विद्यालय प्रशासन ने परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर 100% तक शैक्षणिक स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य प्रारंभिक स्तर पर ही छात्राओं को गुण के आधार पर स्कूल द्वारा प्रोसाहित किया ।
विद्यालय के निदेशक नवीन सैनी ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधि आधारित परीक्षाएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास विकसित करने के साथ-साथ उन्हें प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण के लिए तैयार करती हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का प्रयास है कि शिक्षा को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर उसे व्यवहारिक एवं समग्र बनाया जाए।
विद्यालय की प्रवक्ता सुधीक्षा बाटला ने बताया कि विद्यालय में शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आधुनिक सुविधाओं से युक्त विद्यालय परिसर में स्मार्ट क्लासरूम, एसी कैंपस एवं सुरक्षित एसी परिवहन व्यवस्था उपलब्ध है। साथ ही विद्यार्थियों के लिए प्रारंभिक स्तर से ही NDA, IIT, NEET, CA, इंटरप्रेन्योर एवं UPSC फाउंडेशन जैसी प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी हेतु विशेष शैक्षणिक मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने समय-समय पर खेल एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्राप्त की हैं। विद्यालय प्रशासन का मानना है कि स्कॉलरशिप परीक्षा जैसे प्रयास विद्यार्थियों में शैक्षणिक उत्कृष्टता की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक भूमिका निभाते हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *