करनाल 19 फरवरी,

आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 से पहले हरियाणा के सभी नगर निकायों की स्वच्छता व्यवस्था जांचने को लेकर औचक रूप से करवाए गए सर्वेक्षण में नगर निगम करनाल को प्रदेशभर में प्रथम स्थान मिला है। करनाल नगर निगम ने 10 में से 7.5 अंक अर्जित किए हैं।
नगर निगम आयुक्त डॉ. वैशाली शर्मा ने जानकारी देते बताया कि प्रदेश में साफ-सफाई की असल स्थिति जानने के मकसद से मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से पिछले करीब एक माह से हरियाणा के सभी नगर निगमों, नगर परिषदों एवं नगर पालिकाओं का सर्वेक्षण करवाया गया है। इसके तहत निर्धारित बिन्दूओं के आधार पर सर्वेक्षण किया गया है, जिसमें सबसे अधिक अंको के साथ नगर निगम करनाल सबसे साफ-सुथरा शहर बनकर उभरा है। सर्वेक्षण में नगर निगम रोहतक ने द्वितीय तथा नगर निगम हिसार ने तृतीय स्थान हासिल किया गया। यह सर्वेक्षण मुख्यमंत्री के सुशासन सहयोगियों द्वारा किया गया है।
उन्होंने बताया कि सर्वेक्षण का परिणाम जारी करने के बाद मुख्यमंत्री हरियाणा ने प्रदेश के नगर निकाय अधिकारियों के साथ एक विडियो काँफ्रैंस कर राष्टï्रीय स्तर के स्वच्छ सर्वेक्षण में किस प्रकार अच्छे अंक अर्जित कर रैंकिंग में सुधार लाया जा सकता है और शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए क्या कुछ कार्य किए जा सकते हैं, इसे लेकर निर्देश जारी किए गए हैं।
इन बिन्दूओं पर हुआ सर्वेक्षण-  सर्वेक्षण में शामिल बिन्दू निम्र प्रकार से हैं-
– दृश्यमान स्वच्छता
– नागरिक प्रतिक्रिया
– सामुदायिक व जन शौचालयों की साफ-सफाई
– कचरा संवदेनशील बिन्दू खत्म करना
– स्वच्छता लक्ष्य इकाई
– डोर टू डोर कचरा उठान
– सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *