482 लोगों की आंखों की हुई जांच 208 को दिए मुफ्त चश्मे, महिलाओं की हुई ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग
सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा है कुरूक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान
अभियान के अंतर्गत चार चरणों में 25 निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर और एक विशाल हेल्थ कैंप का होगा आयोजन
पिहोवा: 19फरवरी। सांसद नवीन जिन्दल के  मार्गदर्शन में  कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत  में 17वां निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह  शिविर डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। जिसमें  आसपास से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। शिविर में 815 लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, आवश्यक दवाइयां व अनुभवी चिकित्सकों द्वारा परामर्श की सुविधा प्रदान की गई। साथ ही आधुनिक चिकित्सीय उपकरणों की सहायता से विभिन्न रोगों की जांच की गई, जिससे सामान्य एवं गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर उचित उपचार का मार्गदर्शन दिया गया। शिविर में 482 लोगों की आंखों की जांच के बाद 208 को  चश्में दिए गए और 131 लोगों को मोतियाबिंद के आपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी और नगर पालिका प्रधान आशीष चक्रपाणि  ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का निरीक्षण करते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के तहत सांसद नवीन जिन्दल द्वारा संसदीय क्षेत्र में  निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन एक सराहनीय कदम है। उनके द्वारा इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जरुरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाना पुण्य कार्य है। नवीन जिंदल ऐसे पहले सांसद हैं। जो पूरे देश में अग्रणी रहते हुए समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं ।
सांसद कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह ने कहा कि सांसद नवीन जिन्दल की सोच है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर स्वास्थ्य जांच और समुचित उपचार मिले, ताकि कोई भी व्यक्ति संसाधनों के अभाव में स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे और एक स्वस्थ, जागरूक एवं सशक्त समाज का निर्माण हो सके।
उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल के मार्गदर्शन में  कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत चार चरणों में 25 शिविर आयोजित किए जाएंगे और एक विशाल हेल्थ कैंप भी आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन स्वास्थ्य शिविरों में महिलाओं के लिए ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग, नेत्र परीक्षण एवं उपचार, दंत परीक्षण एवं उपचार, स्त्री रोग जांच एवं परामर्श, मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से सामान्य स्वास्थ्य जांच तथा किशोरी एक्सप्रेस के माध्यम से एनीमिया जांच और परामर्श जैसी सेवाएं पूर्णतः निःशुल्क प्रदान की जा रही हैं।
उन्होंने इन निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल अग्रोहा, हिसार से सात डॉक्टर की एक टीम आई हुई है और तीन अन्य डॉक्टर नवीन जिन्दल मोबाइल मेडिकल यूनिट के हैं।  इसके साथ-साथ छत्तीसगढ़ से किशोरी एक्सप्रेस वैन भी आई हुई है जिसमें 8 से 18 वर्ष की किशोरी बालिकाओं के रक्त की जांच की जा रही है और उन्हें एनीमिया की विस्तृत जानकारी व दवाइयां दी जा रही हैं। इस अवसर पर आशीष चक्रपाणि, रामधारी शर्मा, डीएवी कॉलेज प्रिंसिपल सुमन सिरोही, डीएवी स्कूल प्रिंसिपल डॉ. कंवल गाबा, पंकज शर्मा, वरुण अत्री, अभिषेक शर्मा, सुरेंद्र ढींगरा, मंडल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, मार्केट कमेटी के चेयरमैन तरणदीप वड़ैच, गुरिंद्रजीत सिंह नत, जिला पार्षद सचिन थाना, सुरेश राणा, विनोद बंसल, हरिओम अग्रवाल, हन्नु चक्रपाणी, शाश्वत चक्रपाणि, पार्षद रविकांत कौशिक, लाभ सिंह, जस्सी मान, रोकी शर्मा, विकास चोपड़ा, गगन टांक, राजकुमार शर्मा, गुलशन शर्मा, सरपंच विकल चौबे, सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार अरुणाय, सरपंच रामलाल अरनैचा, वरूण अत्री, मांगे राम कौशिक, दर्शन सैनी हरिगढ़, नरेश आर्य गढ़ी, अभिषेक गर्ग अंकित, गौरव सिंगला,  हलका प्रभारी जीत राम व राजेंद्र राजपूत सहित नवीन जिंदल फाउंडेशन की टीम उपस्थिति रही ।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *