‘बिग बॉस 16’ से अब्दु रोजिक और साजिद खान दोनों ही अपने वर्क कमिटमेंट्स की वजह से बाहर आ गए हैं। इस शो से बाहर आने के बाद फैंस अब्दु पर प्यार बरसा रहे हैं। वहीं अब साजिद खान की बहन फराह खान ने भी उनपर खूब प्यार बरसाया है। उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो भाई साजिद खान और अब्दू रोजिक के साथ बर्गर पार्टी करते हुए नजर आ रही हैं।

बिग बॉस के इस सीजन के मेरे दोनों फेवरेट

फराह ने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘बिग बॉस के इस सीजन के मेरे दोनों फेवरेट, कभी-कभी बस दिल जीतना भी बेहतर होता है।’ फराह के इस पोस्ट को देखने के बाद उनके दोस्तों ने भी खूब प्यार बरसाया है, इसमें मलाइका अरोड़ा, सीमा सजदेह, भावना पांडे जैसी कई सिलेब्रिटीज शामिल हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *