कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र-कैथल मार्ग पर सोमवार सुबह गांव घराड़सी के समीप एक स्वीफट कार व टाटा हैरियर की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना में दोनों कारे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सभी मृतक व घायल कारों में फस गए। पुलिस व राहगीरोंं ने दोनों कारों के दरवाजे काटकर घर में मौजूद महिला व पुरुषों को बाहर निकाला। मरने वाले सभी लोग मारुति स्विफ्ट कार में सवार थे, जो यमुनानगर के रहने वाले थे। इनमें 3 महिलाएं भी शामिल है। ये सभी रिश्तेदार की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए कैथल जा रहे थे। उधर, टाटा हैरियर सवार सभी लोग घायल है। टक्कर लगते ही इनकी गाड़ी के एयरबैग खुल गए थे, जिससे जान बच गई। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर एलएनजेपी अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है। मृतकों में पांच एक ही परिवार के है, जिनमें पवन (57), उसकी पत्नी उर्मिला (49), बेटी वंशिका (23) साल, उसके भाई राजेंद्र (53) और सबसे छोटे भाई संजय की पत्नी सुमन (45) शामिल है, जबकि प्रवीण पुत्र स्वराज कार चालक था। उधर, टाटा हैरियर सवार संतोष (45) वासी पबनावा, लीला देवी (52), ऋषि पाल (55), प्रवीण (40) घायल हो गए जोकि एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन है। जानकारी के अनुसार कैथल जिले के पबनावा गांव के पूर्व सरपंच रामपाल के भाई ऋषि अपनी पत्नी लीला, भाभी संतोष और रिश्तेदार प्रवीण टाटा हैरियर गाड़ी में सवार होकर अंबाला जा रहे थे। दूसरी ओर यमुनानगर के छह लोग लोग मारुति स्विफ्ट कार में सवार होकर कैथल के कुराड़ गांव आ रहे थे। कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर घराड़सी गांव के पास दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों कारों की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर लगते ही दोनों कारों का अगले वाला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें मारुति स्विफ्ट सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, एक युवती गंभीर घायल हो गई, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। उधर, टाटा हैरियर कार सवार सभी चारों लोग भी घायल हो गए। टाटा हैरियर सवार ऋषि की पत्नी लीला का कुछ दिन पहले आॅपरेशन हुआ था। वह अन्य परिजनों के साथ पत्नी की दवाई लेने अंबाला के मुलाना अस्पताल जा रहा था। पुलिस ने सभी शवों का एलएनजेपी अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
फोटो परिचय
कुरुक्षेत्र। हादसे में क्षतिग्रस्त दोनों कारें।
मरने वालों में पांच लोग एक ही परिवार के, अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए जा रहे थे कैथल
सोनिका वधवा
