विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने तरावड़ी में एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का किया शिलान्यास

नीलोखेड़ी / करनाल, 29 सितम्बर। नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी ने सोमवार को तरावड़ी में एक करोड़ 20 लाख रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास वार्ड वासियों से नारियल तुड़वाकर करवाया। इस दौरान उन्होंने विश्वास कॉलोनी की सडक़, करनाली गेट पर शुलभ शौचालय, वार्ड एक में मेन द्वार के सौंदर्यीकरण, कम्युनिटी सेंटर व अन्य विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

इस मौके पर कबीरपंथी ने कहा कि इन विकास कार्यों से शहर के निवासियों को मूलभूत सुविधाओं में सुधार मिलेगा और तरावड़ी के सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी शहर के हर वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश का हर नागरिक सशक्त हो और उसे मूलभूत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हों। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाएं सीधे तौर पर आमजन को लाभ पहुंचा रही हैं। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों के उत्थान के लिए अनेक जन-कल्याणकारी योजनाएं  चलाई जा रही हैं। जिनका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। सरकार केवल शहरी क्षेत्रों पर ही नहीं, बल्कि गांवों में भी समान रूप से विकास के कार्यों को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि  सरकार की विकास नीति का मूल मंत्र सबका साथ, सबका विकास है और इसी विजन पर कार्य करते हुए बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के हर हिस्से का समग्र विकास सुनिश्चित किया जा रहा है।

इस मौके पर अनाज मंडी के नवनियुक्त चेयरमैन चौधरी रणदीप, नगर पालिका चेयरमैन, नगरपालिका सचिव, मंडल अध्यक्ष शिवम बनल व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *