सोनिका वधवा
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा की अध्यक्षता में शनिवार को कमेटी रूम में कार्यकारी परिषद की 287वीं बैठक में 16 शिक्षकों को सीएएस के तहत् पदोन्नति प्रदान की गई। कार्यकारिणी परिषद की बैठक में 23 महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा कर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक निर्णय लिए गए। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि इन पदोन्नतियों से न केवल शिक्षकों के शैक्षणिक जीवन में प्रगति होगी, बल्कि छात्रों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शोध का लाभ प्राप्त होगा। यह विश्वविद्यालय को उत्कृष्टता की दिशा में और आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

लोक सम्पर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि अंग्रेज़ी विभाग से प्रो. ब्रजेश साहनी,  पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग से डॉ. मोहिन्द्र चंद, इंस्ट्रूमेंटेशन विभाग के प्रो. सुनील ढींगरा, बायोटेक्नोलॉजी विभाग से डॉ. जितेन्द्र शर्मा, पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग से डॉ. मनोज के. जोशी तथा यूएसएम विभाग से प्रो. सुशील शर्मा  को सीएएस के तहत् सीनियर प्रोफेसर पद पर व भूगोल विभाग की डॉ. सुमन चौहान को सीएस के तहत् प्रोफेसर पद पर पदोन्नति की मंजूरी प्रदान की गई।
उन्होंने बताया कि इसके साथ ही सीएएस के तहत् एसोसिएट प्रोफेसर पद पर बायो-केमिस्ट्री विभाग की डॉ. विनिता भांकर, अंग्रेजी विभाग से डॉ. विक्रम सिंह, समाजशास्त्र विभाग से डॉ. विजेन्द्र सिंह, बायोटेक्नोलॉजी विभाग से डॉ. सुलेखा चहल, फिजिक्स से डॉ. हरदेव सिंह, बॉटनी से डॉ. योगेश कुमार, भूगोल विभाग से डॉ. अंजू गुप्ता व आईआईएचएस से डॉ. रामचंद्र को पदोन्नति की मंजूरी दी गई। इसके साथ ही फ़ार्मास्यूटिकल साइंस विभाग से डॉ. राकेश पाहवा (एसएफएस) को सीएएस के तहत् एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर पदोन्नति की मंजूरी प्रदान की गई।
इस अवसर पर कुलसचिव लेफ्टिनेंट डॉ. वीरेन्द्र पाल सहित कार्यकारिणी परिषद के सदस्य मौजूद थे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *