कुरुक्षेत्र 29 मई : धर्मनगरी कुरुक्षेत्र की सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल की 9 वर्षीय एनाया सौदा का नाम प्रदेश की सबसे छोटी आयु में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में हिस्सा लेने वालों में शामिल हो गया है | इस उपलब्धी से एनाया ने जहाँ स्कूल का नाम रोशन किया वही देश में अपने अभिवावकों का भी मान बढाया | एनाया ने बताया की नशे के खिलाफ आमजन को जागरूक करने के लिए उसने छोटी सी उम्र में एवरेस्ट बेस कैंप फतेह कर तिरंगा फहराते हुए युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए अभियान चलाया है | पिता महेश सौदा ने कहा की एनाया सौदा का नाम प्रदेश की सबसे छोटी आयु में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में हिस्सा लेने वालों में शामिल हुआ है | जिसके लिए उन्हें गर्व है | सेंट थॉमस कान्वेंट स्कूल की प्रबंध निदेशिका अंजलि मरवाहा ने कहा की उनके लिए स्कूल के सारे स्टाफ के लिए यह बड़ा ही हर्ष का विषय है की उनकी स्कूल की छात्रा ने पुरे देश में उनका सिर आज गर्व से ऊँचा कर दिया है | अंजलि ने कहा की मन के हारे हार है और मन के जीते जीत जो आज इस बच्ची ने कर दिखाया है | 9 वर्षीय एनाया के आड़े इसकी उम्र नही आई इसके हौसले को सलाम है और बच्चो को भी इससे प्रेरणा मिलेगी , शुक्रवार को स्कूल परिसर में छात्रा के सम्मान में एक कार्यकर्म भी आयोजित किया जाएगा | माउंट एवरेस्ट बेस कैंप फतेह करने वाली 9 वर्षीय एनाया सौदा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने युवाओं को नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए अभियान चलाया हुआ है | इसमें हर वर्ग के नागरिक बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं तो उसने सोचा वो क्यों पीछे रहे | उसकी बुआ ममता सौदा से प्रेरणा लेकर उसने भी चोटी फतेह कर ली | पिता महेश सोदा ने बताया बताया कि एनाया सौदा का नाम प्रदेश की सबसे छोटी आयु में माउंट एवरेस्ट बेस कैंप में हिस्सा लेने वालों में शामिल हुआ है। एनाया सौदा कुरुक्षेत्र के सेंट थामस कान्वेंट स्कूल की 5वीं कक्षा की छात्रा है। इसके अलावा जिमनास्टिक खेल में प्रदेश स्तर पर अंडर-11 में ब्राउंज मेडल भी हासिल किया था |

फोटो : स्कूल प्रबंध निदेशिका के साथ एनाया

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *