साउथवेस्टर्न अमेरिकन यूनिवर्सिटी ने दिया सम्मान
करनाल, 30 मई  :  एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नैशनल डायरेक्टर एवं एनकेजी एसोसिएट्स के निदेशक डॉ नितिन कुमार गोयल को  साउथवेस्टर्न अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा कराधान एवं वित्तीय क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट कार्यों के लिए ऑनरेरी डॉक्टरेट  से सम्मानित किया गया। साउथवेस्टर्न अमेरिकन यूनिवर्सिटी द्वारा दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों की विभूतियों को विभिन्न क्षेत्रों में लगातार किए जा रहे उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए ऑनरेरी डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में करनाल के टेक्स बार एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेट्री एवं वरिष्ठ समाजसेवी डॉ नितिन कुमार गोयल को कराधान एवं वित्त क्षेत्र में लगातार किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए ऑनरेरी डॉक्टरेट से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिवर्सिटी के निदेशक सेल्वम ने की। मुख्य अतिथि के रूप में मथुरा के पूर्व सांसद एवं पूर्व राज्य मंत्री राजा मानवेंद्र सिंह एवं एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के नैशनल सुप्रीमो नरेंद्र अरोड़ा उपस्थित रहे। डॉ नितिन कुमार गोयल भारत विकास परिषद कर्ण शाखा के वाइस प्रेसिडेंट है, वह हरियाणा में एमएसएमई से जीएसटी प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले हरियाणा के पहले व्यक्ति रहे, डॉ नितिन गोयल आयकर विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न सेमिनारों में अतिथि वक्ता के रूप शिरकत करते हैं। डॉ नितिन कुमार गोयल को ऑनरेरी डॉक्टरेट मिलने पर जिले में खुशी का माहौल है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *