अंबाला शहर नगर निगम के वार्ड नंबर 3 से पार्षद मनीष आनंद मनी व मंडल अध्यक्ष द्वारा लाखों रुपए की लागत से बनने वाली गली के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। मनीष आनंद मनी ने कहा कि पूर्व मंत्री असीम गोयल के सहयोग से लगातार वार्ड नंबर 3 में विकास कार्य कराए जा रहे हैं जिसके लिए मैं अपने पूरे वार्ड की तरफ से असीम गोयल का तह  दिल से धन्यवाद करता हूं कि जब भी असीम गोयल के पास वार्ड तीन के विकास कार्य करवाने बारे बात की असीम गोयल ने बिना देरी के वार्ड तीन में विकास कार्य शुरू करने का काम करवाया है जिसके लिए मैं   वार्ड नंबर 3    के लोगों की तरफ से असीम गोयल का तह  दिल से धन्यवाद करता हूं। मनीष आनंद मनी ने कहा कि वार्ड नंबर 3 मेरा परिवार है और जब से वार्ड नंबर 3 का लोगों ने मुझे पार्षद चुना है तब से लेकर आज तक मैं लगातार अपने वार्ड में विकास कार्य करवाने में लगा हुआ हूं मनीष आनंद मनी ने कहा कि मेरा प्रयास है कि अपने वार्ड में किसी भी तरह की कोई भी समस्या ना हो और ना ही रहने दी जाएगी मनीष आनंद मनी ने  कहा कि लोगों ने कुछ बिजली के खंभे लगाने को लेकर कहा है उन लोगों की यह समस्या भी जल्द हल करवा दी जाएगी। इस अवसर पर हरविंदर घई मंडल मंत्री, बी बी गुलाटी,, सुखजीत जिम्मी, नरेंद्र शर्मा, चमन लाल, राकेश जोशी,, ओम पाल कंबोज,, हरेश बक्शी, कुलदीप,, नारायण सिंह, सूरज फौजी, श्याम सिंह, बजरंग, वरिंदर, अमित जैन, बाबू,, विशाल, गुलशन, बिट्टू,, संजीव कुमार,ओम प्रकाश उप्पल, राजिंदर वर्मा, अमित, महेश, कपिल मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *