करनाल के मॉडल टाउन स्थित निर्मल धाम आश्रम में हवन यज्ञ से होगी वृद्ध पूजन की शुरुआत 
करनाल 4 मई
हरियाणा की राजनीति के शिखर पुरुष पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी आवास मंत्री मनोहर लाल का जन्म दिवस धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। उनके जन्म दिवस पर एक तरफ जहां रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है वहीं निर्मल धाम स्थित वृद्ध आश्रम में वृद्ध पूजन के रूप में उनका जन्मदिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजक स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाईस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भारतीय राजनीति के संत पुरुष और हरियाणा की राजनीति में नए युग का सूत्रपात करने वाले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा ही नहीं बल्कि देश की राजनीति में एक अमिट छाप छोड़ी है। जनता की सेवा, सुरक्षा और कल्याण के लिए उन्होंने दिन-रात एक कर दूसरों के सामने राजनीति में सेवा का उत्तम उदाहरण पेश किया है। उन्होंने साबित कर दिया है कि ईमानदारी और नैतिकता के साथ भी राजनीति की जा सकती है। अटल और दृढ़ निश्चयी मनोहर लाल वास्तव में हरियाणा की राजनीति के लोह पुरुष हैं जिन्होंने भ्रष्टाचार, बेईमानी और गुंडागर्दी के सामने कभी घुटने नहीं टेके। आम जनता के लिए उनके त्याग और समर्पण को देखते हुए उनका जन्म दिवस वृद्ध पूजन के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। राजनीति में ऐसे संत रूपी नेता बहुत कम देखने को मिलते हैं। उन्होंने बताया कि उनके जन्मदिवस पर निर्मल धाम आश्रम में स्थित वृद्ध आश्रम में हवन यज्ञ से कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। इसके बाद वृद्ध पूजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में करनाल विधायक जगमोहन आनंद, विधायक योगेंद्र राणा, मेयर रेनूबाला गुप्ता व इंद्री विधायक रामकुमार कश्यप सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *