सभा की 21 सदस्य कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ चुनाव, यशेन्द्र शर्मा ने सर्वसम्मति से चुनाव होने पर जताया सभा के सदस्यों का आभार
कहा, मुख्य सलाहकार जय नारायण शर्मा के मार्गदर्शन में सभा कर रही है दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की

सोनिका वधवा

कुरुक्षेत्र।  यशेन्द्र शर्मा को सर्वसम्मति से श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्वार सभा का प्रधान निर्वाचित किया गया है, जबकि रामपाल शर्मा लगातार पांचवी बार प्रधान महासचिव निर्वाचित हुए है। चुनाव अधिकारी अश्वनी रीतवाल तथा शशिकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सभा की 21 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। नितिन भारद्वाज लाली (पूर्व पार्षद) तथा यशपाल शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है। उपप्रधान पद की जिम्मेवारी रवि प्रकाश (सेवानिवृत एसडीओ बीएसएनएल) तथा अजय शर्मा को सौंपी गई है। सचिव के पद पर विश्व कांत शर्मा तथा दिवाकर कौशिक को चुना गया। सह सचिव दीपक मिश्रा तथा प्रवीण गौतम को बनाया गया है। पृथ्वीनाथ गौतम एडवोकेट को प्रचार सचिव तथा विजय कुमार अत्री को कोषाध्यक्ष के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया है। इसी प्रकार जयनारायण शर्मा, जलेश शर्मा, श्याम सुंदर तिवारी, अशोक कुमार शर्मा (सेवानिवृत वन अधिकारी), मनोज कौशिक एडवोकेट, चंद्र प्रकाश काकू, रघुबीर गौतम, राजेश जोशी तथा सुरेश शर्मा सांगी को कार्यकारिणी सदस्य निर्वाचित किया गया है। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि कार्यकारिणी का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा।
उल्लेखनीय है कि यशेन्द्र शर्मा इससे पूर्व 2016 से 2019 तक सभा के प्रधान रह चुके है। वह नगर की अनेक धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं से जुड़े हुए है। गोगा मेड़ी निर्माण समिति के प्रधान भी है और इससे पूर्व कुरुक्षेत्र दर्पण के चेयरमैन भी रह चुके है। उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अरूणा शर्मा नगर पार्षद एवं इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट की सदस्य रह चुकी है।
यशेन्द्र शर्मा ने सर्वसम्मति से निर्वाचन पर सभा के सभी सदस्यों विशेषकर मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है वें इसे पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जयनारायण शर्मा के मार्गदर्शन में सभा दिन दुगनी और रात चौगुनी उन्नति कर रही हैं। जय नारायण शर्मा समाज को जोड़कर चलते है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वें जयनारायण शर्मा के मार्गदर्शन में सभा के चल रहे विकास कार्यों को आगे बढ़ाएगें। उन्होंने कहा कि जय नारायण शर्मा सभा के मुख्य सलाहकार के रूप में भूमिका निभाते रहेंगे और सभा की जो परियोजनाएं चल रही है उन्हें पूरा किया जाएगा। यशेन्द्र शर्मा ने कहा कि वें सभा के सभी सदस्यों को साथ लेकर चलेंगे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *