फिटनेस केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं, बल्कि यह एक स्वस्थ और ऊर्जावान जीवनशैली की है कुंजी,साई द्वारा फिट इंडिया फिटनेस फिस्टा कार्यक्रम का किया आयोजन
कुरुक्षेत्र 29 मार्च। स्पोट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के निदेशालय शारीरिक शिक्षा एवं खेल विभाग के सहयोग से फिट इंडिया फिटनेस फिस्टा कार्यक्रम का आयोजन किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने फिट इंडिया फिटनेस मूवमेंट के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि फिटनेस केवल शारीरिक व्यायाम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक स्वस्थ और ऊर्जावान जीवनशैली की कुंजी है। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि नियमित शारीरिक गतिविधियाँ न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाती हैं, बल्कि मानसिक संतुलन और आत्मविश्वास को भी बढ़ाती हैं।
उन्होंने कहा कि फिटनेस केवल एक शब्द नहीं है बल्कि यह एक स्वस्थ और समृद्ध जीवन का आवश्यक स्तंभ होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, स्वास्थ्य सिर्फ रोग या दुर्बलता की अनुपस्थिति ही नहीं बल्कि एक पूर्ण शारीरिक, मानसिक और सामाजिक खुशहाली की स्थिति होती है। एक स्वस्थ व्यक्ति रोजमर्रा की गतिविधियों से निपटने के लिए और किसी भी परिवेश के मुताबिक अपना अनुकूलन करने में सक्षम होता हैं।
उन्होंने कहा कि पहले एक व्यक्ति कई किलोमीटर की दूरी पैदल अथवा साइकिल से तय करता था, लेकिन आज हम मोटरगाडिय़ों का प्रयोग आवश्यकता से अधिक कर रहे हैं। ऐसे में फिट इंडिया का महत्व भारत के लिए बढ़ जाता है। आज प्रौद्योगिकी ने हमारी शारीरिक क्षमता कम कर दी है और हमारी फिटनेस की आदत भी छीन ली है। साथ ही हम अपनी परंपरागत कार्यप्रणालियों और जीवनशैली से अनभिज्ञ होते जा रहे हैं, जो हमें स्वस्थ रख सकती हैं। ऐसे में यह मुहिम प्रदेश को अपनी परंपरागत कार्यप्रणालियों और जीवनशैली से जोडऩे का काम करेगी। इस कार्यक्रम में 300 से अधिक प्रतिभागियों, जिनमें विद्यार्थी, संकाय सदस्य ने भाग लिया। इस अवसर पर निदेशक खेल दिनेश एस. राणा, साई की सहायक निदेशक मीता भारद्वाज,बाबू राम रावल उपस्थित रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *