पूरे प्रदेशवासियों को होना चाहिए गौरव का अहसास
करनाल, 29 मार्च-
करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि 59 साल बात हरियाणा को आखिरकार अपना पहला राज्य गीत मिल गया है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। हरियाणा विधानसभा में जब यह गीत पहली बार सुनाया गया तो सदन में मौजूद हर किसी के लिए गौरव का क्षण था। यह सभी को अभीभूत कर रहा था।
विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि 1966 में हरियाणा का गठन हुआ था। इतने वर्षों बाद पहली बार राज्य गीत का मिलना अद्वितीय है। प्रत्येक हरियाणवी को इस राज्य गीत पर गौरवान्वित महसूस करना चाहिए। इस राज्य गीत को मिलने में छह दशक लगे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य गीत को पानीपत के डॉ. बालकिशन शर्मा ने लिखा है, आवाज डॉ. श्याम शर्मा ने दी है और संगीत पारस चौपड़ा का है। निर्देशित मालविका पंडित ने किया है। गीत करीब पौने तीन मिनट का है। उन्होंने कहा कि गीत को राष्ट्रगान की भांति चलाया जाना चाहिए।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *