सब टीवी के फेमस टीवी शो ‘बालवीर’ में बालवीर का किरदार निभाने वाले चाइल्ड आर्टिस्ट देव जोशी जल्द चांद की सैर पर जाने वाले हैं। जापान के अरबपति ने यह ट्रिप फाइनल कर दी है, ट्रिप पर जाने वाले लोगों को शॉर्ट लिस्ट कर लिया गया है, जिसमें देव का नाम भी शामिल हैं। इस बात की जानकारी खुद देव ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दी है। डियर मून प्रोजेक्ट के तहत देव सबसे कम उम्र में स्पेस पर जाने वाले व्यक्ति बन जाएंगे।

क्या है डियर मून प्रोजेक्ट?
दरअसल जापान के बिलेनियर यासुका मीजावा ने डियर मून मिशन की शुरुआत की थी। उन्होंने चांद की सैर पर जाने वाले इच्छुक लोगों से रजिस्ट्रेशन मांगे थे। दुनिया भर से कुल 3 लाख रजिस्ट्रेशन आए थे, जिनमें सबसे ज्यादा संख्या भारतीयों की थी। 3 लाख लोगों में कुल 8 लोगों को चुना गया है, जिसमें देव जोशी का नाम भी शामिल है, वो इस ट्रिप के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।

3 लाख लोगों में चुना गया देव का नाम
पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मैं शब्दों में अपनी खुशी को बयां नहीं कर सकता हूं। ये फीलिंग सबसे अलग है। मुझे डियर मून के एक्स्ट्राऑर्डिनरी, अविश्वसनीय है। इस खास प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने पर मुझे गर्व है, जिंदगी ने हमेशा नई अपॉर्चुनिटी देकर मुझे सरप्राइज किया है और ये अब तक की सबसे बड़ी चीज है। देव ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी पोस्ट शेयर की है।

ट्विटर पर देव ने लिखा- ‘इस खबर को आप सभी के साथ शेयर करते हुए गर्व महसूस हो रहा है। हम सब कलाकार है और हम सभी चांद पर जा रहे हैं।’

ट्रिप को अभी तक नहीं मिली है परमिशन
साल 1972 के बाद यह दूसरी बार होगा जब इंसानों की टीम चांद पर पहुंचेगी। अगले साल इस ट्रिप को प्लान किया गया है, लेकिन खबरों की मानें तो अभी तक अमेरिकी रेगुलेटर्स ने एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी की स्टारशिप रॉकेट को अनुमति मिलना बाकी है। इस स्टारशिप को पृथ्वी के आसपास ऑर्बिटल जर्नी के लिए परमिशन नहीं मिली है, परमिशन के बाद ही ट्रिप फाइनल होगी। इस प्रोजेक्ट का नाम स्पेसएक्स स्टारशिप है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *