कुरुक्षेत्र पुलिस ने नशीला पदार्थ रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में एन्टी नारकोटिक सैल की टीम ने नशीला पदार्थ रखने के आरोपी अमरीक सिंह वासी भेरियां जिला कुरुक्षेत्र को गिरफतार करके करीब 2 लाख रूपये कीमत का नशीला पदार्थ 76 ग्राम अफीम बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नशील पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी रणजीत सिह उर्फ सोनू वासी गांव बुधमोर थाना जुल्का जिला पटियाला पजाब को भी गिरफ्तार कर लिया।

               जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को एन्टी नारकोटिक सैल प्रभारी उप निरीक्षक सतविन्द्र सिंह क मार्ग निर्देश में उप निरीक्षक  सुरेन्द्र कुमार, सहायक उप निरीक्षक मनदीप सिंह, मुख्ग्य सिपाही नसीब सिंह, सिपाही सचिन कुमार व गाडी चालक मुख्य सिपाही विक्रम सिंह की टीम अपराध व मादक पदार्थ की तलाश के सम्बन्ध में ड्रैन पुल पेहवा पर मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि अमरीक सिंह वासी भेरियां जिला कुरुक्षेत्र का रहने वाला है और अपनी मोटरसाईकिल नम्बर एचआर-41एल-8503 के टुल बोक्स में नशीला पदार्थ अफीम रखकर कस्बा पेहवा में बेचने का काम करता है। आज भी अमरीक सिंह अपनी मोटरसाईकिल के टुल बोक्स में अफीम रखकर हुड्डा ग्राउण्ड पेहवा में नामपता नामालूम नशेडियों को बेचने के लिये आयेगा। अगर हुडा ग्राउण्ड पेहवा में निगरानी की जाए और अमरीक सिंह को मोटरसाईकिल सहित काबू करके उसकी तलाशी ली जाये तो उससे काफी मात्रा में अफीम बरामद हो सकती हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने हुड्डा ग्राउण्ड पेहवा पहुंचकर निगरानी शुरू की। थोड़ी देर बाद ड्रैन की तरफ से एक मोटरसाईकिल आती हुई दिखाई दी। मोटरसाईकिल चालक को रोककर काबू करके नामपता पूछने पर उसने अपना नाम अमरीक सिंह वासी भेरियां जिला कुरुक्षेत्र बताया। पुलिस टीम द्वारा मोटरसाईकिल की तलाशी लेनें पर मोटरसाईकिल के टुल बोक्स से 76 ग्राम अफीम हुई। आरोपी के खिलाफ थाना शहर पेहवा में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने नशील पदार्थ सप्लाई करने के आरोपी रणजीत सिह उर्फ सोनू वासी गांव बुधमोर थाना जुल्का जिला पटियाला पजाब को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *