कुरुक्षेत्र पुलिस ने चाय की दुकान से चोरी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक चन्द्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में हुड्डा पुलिस चौकी शाहबाद की टीम ने चाय की दुकान से चोरी करने के आरोपी राम लाल बलदेव नगर अमबाला व केशव अरोड़ा वासी अम्बाला कैंट को गिरफ्तार करके चोरीशुदा सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया की पुलिस को दी अपनी शिकायत में कुलदीप पाल वासी रतनगढ़ जिला कुरुक्षेत्र ने बताया कि उसकी रतनगढ़ में स्टील फैक्ट्री के पास चाय की दुकान है। दिनांक 23 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग 2 से 2-30 बजे के बीच दो-तीन अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान का ताला तोड़कर दुकान से दो गैस सिलेंडर, बीड़ी, सिगरेट, ठंडे पेय पदार्थ, गल्ले में रखी लगभग 7 हजार रूपये की नकदी तथा एक मोबाइल फोन चोरी करके ले गए। जिसकी शिकायत पर थाना शाहबाद में मामला दर्ज करके जांच हुड्डा पुलिस चौकी शाहबाद को सौंपी गई।
दिनांक 27 अक्टूबर 26 को हुड्डा पुलिस चौकी शाहबाद प्रभारी पीएसआई महेश कुमार के मार्ग निर्देश में सहायक उप निरीक्षक संदीप, सुशील, मुख्य सिपाही जितेन्द्र कुमार, नरेश कुमार व गुरमीत की टीम ने चाय की दुकान से चोरी करने के आरोपी राम लाल बलदेव नगर अमबाला व केशव अरोड़ा वासी अम्बाला कैंट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरशुदा गैस सिलेंडर, बीडी-सिगरेट के पैकेट तथा वारदात में प्रयोग की गई ई-रिक्शा बरामद की गई। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।
