कुरुक्षेत्र पुलिस ने छीनाझपटी करने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन मार्ग में अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीम ने राहगीरों से छीनाझपटी करने के आरोपी विकास उर्फ विक्की वासी गांधीनगर थानेसर, कमल उर्फ बच्ची वासी कलायत जिला कैथल, गोल्डी उर्फ गंजा वासी चीका जिला कैथल, दानिश वासी बिजनौर यूपी व सन्नी वासी फरल जिला कैथल को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार करके छीना गया मोबाईल फोन बरामद करने में सफलता हासिल की है।
जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया किदिनांक 12 अक्टूबर 2026 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में राजेश कुमार वासी खेड़ी साकरा जिला कैथल ने बताया कि एक राज मिस्त्री है। दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को सुबह अपनी बाईक से कुरुक्षेत्र काम से आ रहा था। जब वह ब्रह्मसरोवर के पास 18 मंजिल मन्दिर के पास पहुंचा तो 5/6 अन्जान व्यक्तयों ने हाथ का ईशारा देकर उसे रुकने के लिए कहा। जब उसने अपनी बाईक रोकी तो उन्होंने उससे उसके फोन और मेरे पैसे छीन लिए। जब उसने उनका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गये। जिसकी शिकायत पर थाना कृष्णा गेट में मामला दर्ज करके जांच अपराध अन्वेषण शाखा-2 को सौंपी गई।
दिनांक 27 अक्टूबर 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी निरीक्षक प्रतीक कुमार के मार्गनिर्देश में सहायक उप निरीक्षक लखन सिंह की टीम ने आरोपी विकास उर्फ विक्की वासी गांधीनगर थानेसर, कमल उर्फ बच्ची वासी कलायत जिला कैथल, गोल्डी उर्फ गंजा वासी चीका जिला कैथल, दानिश वासी बिजनौर यूपी व सन्नी वासी फरल जिला कैथल को माननीय अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर मामले में गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से छीना गया मोबाईल बरामद किया गया।
