कुरुक्षेत्र, 28 अक्टूबर। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 के अवसर पर कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने सभी से अपने कार्यों एवं दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ करने का आह्वान किया।
कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि सत्यनिष्ठा किसी भी संस्थान की विश्वसनीयता और प्रतिष्ठा का आधार है। प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन निष्पक्षता, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों के अनुरूप करना चाहिए। कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और निर्णयों में ईमानदारी से संस्थान के प्रति जन विश्वास मजबूत होता है।
प्रो. सोमनाथ सचदेवा  ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था के निर्माण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक जीवन में सत्यनिष्ठा को प्राथमिकता देनी चाहिए। सामूहिक प्रयासों, नैतिक प्रतिबद्धता और जिम्मेदार कार्य संस्कृति के माध्यम से ही सुशासन तथा समृद्ध समाज के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
कोऑर्डिनेटर-कम-डिप्टी विजिलेंस ऑफिसर सतर्कता डॉ. नीरज बातिश ने बताया कि जागरूकता सप्ताह 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक मनाया जा रहा है। इस वर्ष की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि है। इसका उद्देश्य सार्वजनिक जीवन एवं प्रशासनिक व्यवस्था में ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देना तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है।
इस अवसर पर कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल, डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, प्रॉक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, लोक सम्पर्क विभाग की उप-निदेशिका डॉ. जिम्मी शर्मा, उप-कुलसचिव विनोद वर्मा, नरेन्द्र निम्मा, इकबाल, बलजीत सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *