जिला में 07 अक्तूबर से 9 अक्तूबर 2026 तक लगाए गए विशेष शिविर व घर-घर सर्वे में 856 लम्बित मामलों की सुनवाई की गई।
अम्बाला, 9 अक्तूबर।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सचिन गुप्ता ने बताया कि हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत मिले नोटिस एवं सुनवाई से संबंधित मामलों के समयबद्ध निस्तारण पर विशेष जोर दिया है। आयोग द्वारा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को लंबित सुनवाई मामलों के शीघ्र निस्तारण, प्रभावी मॉनिटरिंग व निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जिला में मतदाता सूची से सम्बन्धित कार्यो में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा राजनैतिक दलों की सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से फार्म 6, फार्म 7, फार्म 8 के अन्तर्गत प्राप्त दावे व आपत्तियों की सूचियां सम्बन्धित राजनैतिक दलों के साथ साझां की गई हैं। उन्होने बताया कि अब जिला में कुल 2509 सुनवाई मामले लंबित हैं, जिनका निस्तारन दिनांक 28 अक्तूबर 2026 तक किया जाना हैं अत: सभी ऐसे पात्र मतदाताओं से अपील है जिन्होने अभी तक दस्तावेज जमा नहीं करवाएं हैं वे अपने दस्तावेज बूथ लेवल अधिकारी को जमा करवाएं ताकि सभी योग्य मतदाताओं के नाम 6 नवम्बर 2026 को प्रकाशित होने वाली अन्तिम मतदाता सूची में शामिल हो सके।
