रोटरी क्लब ऑफ़ अंबाला ने आयोजित किया नेशन बिल्डर अवार्ड समारोह
125 से अधिक लोगों ने लिया समारोह में हिस्सा
विवेक अत्रे ने सकारात्मक सोच और आत्म-सुधार का दिया संदेश
शिक्षकों की भूमिका राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण : डॉ. रीता कालरा
11 प्रतिष्ठित शिक्षकों को प्रदान किया गया नेशन बिल्डर अवार्ड
अंबाला, 03 अक्तूबर।
रोटरी क्लब ऑफ़ अंबाला (डिस्ट्रिक्ट 3080) द्वारा अंबाला कैंट स्थित कुमारी रुक्मणी देवी हॉल में प्रतिष्ठित नेशन बिल्डर अवार्ड समारोह का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। समारोह में 125 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिनमें सम्मानित होने वाले शिक्षक, उनके गौरवान्वित परिवारजन, विभिन्न रोटरी क्लबों से आए रोटेरियन तथा शहर के गणमान्य नागरिक शामिल थे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विवेक अत्रे, (सेवानिवृत्त), प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर, स्पीकर एवं लेखक तथा विशिष्ट अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीता कालरा और डॉ. संजय कालडा उपस्थित रहे। रोटरी क्लब ऑफ अंबाला के प्रेसिडेंट विवेक मल्होत्रा ने अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
हमेशा मुस्कुराते रहने वाले डिप्टी गवर्नर रोटेरियन नरेश भारद्वाज को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए ‘ऑल एवेन्यूज़ ऑफ सर्विस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। डॉ. रीता कालडा और मुख्य अतिथि विवेक अत्रे ने रोटरी इंटरनेशनल की ओर से उन्हें एक आकर्षक पिन और क्रिस्टल मोमेंटो भेंट किया।
अपने प्रेरणादायी संबोधन में श्री विवेक अत्रे ने सभी से सकारात्मक सोच विकसित करने, नकारात्मकता को कम करने तथा निरंतर आत्म-सुधार के लिए प्रयासरत रहने का आह्वान किया। उन्होंने समाज की सेवा में सहानुभूति और संवेदनशीलता के साथ योगदान देने के लिए रोटेरियनों की सराहना की तथा सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. रीता कालड़ा ने विद्यार्थियों के जीवन को सही दिशा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण एवं बहुआयामी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, सोच और भविष्य को आकार देकर वास्तव में राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।
समारोह का मुख्य आकर्षण डिप्टी गवर्नर रोटेरियन नरेश भारद्वाज द्वारा क्षेत्र के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों का प्रतिनिधित्व करने वाले 11 प्रतिष्ठित शिक्षकों को नेशन बिल्डर अवार्ड प्रदान करना रहा।

सम्मानित शिक्षकों में डॉ. रूबी भाटिया (एम.एम. मेडिकल कॉलेज, मुलाना), डॉ. अर्चना गोयल (आदेश मेडिकल कॉलेज), डॉ. शिवम गर्ग(एम.एम मेडिकल कॉलेज, सदोपुर), मेजर जगजीत नारंग (गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक, अंबाला सिटी), डॉ. मुकेश (अंबाला कॉलेज ऑफ़ इंजीनियरिंग एंड अप्लाइड रिसर्च, मीठापुर), सुश्री रूमा मुंधार (खरगा प्री-प्राइमरी स्कूल, अंबाला कैंट), सुश्री कुलदीप कौर (पवित्र धाम डेफ एंड डंब स्कूल, अंबाला कैंट), सुश्री के. मट्टा (पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला सिटी), श्री जगतार (डीएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला सिटी), श्रीमती भारती सहगल (एसडी विद्या मंदिर, अंबाला कैंट) तथा सुश्री वर्णा चंद्रन (समन्वित शिक्षा केंद्र, मीठापुर) शामिल रहे।
शुभकामनाओं के क्रम में क्लब सेक्रेटरी रोटेरियन डॉ. आर.आर  सूरी ने सितंबर माह में जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ मनाने वाले सभी रोटेरियनों को बधाई दी। इसी दौरान रोटेरियन सुभाष गोयल ने अपना जन्मदिन मनाते हुए केक काटा, जिससे समारोह का माहौल और भी खुशनुमा हो गया। मुख्य अतिथि विवेक अत्रे एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. रीता कालरा का उपस्थित पूर्व अध्यक्षों एवं रोटेरियनों द्वारा गर्मजोशी से सम्मान किया गया। यह यादगार समारोह प्रोजेक्ट चेयर रोटेरियन पारुल गांधी के औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव के साथ संपन्न हुआ। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले गणमान्य अतिथियों, मेहमानों, पुरस्कार विजेताओं तथा आयोजन समिति के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में क्लब के अधिकारियों एवं सदस्यों के अतिरिक्त क्लब की ‘फर्स्ट लेडी’ डॉ. अनुपमा मल्होत्रा, श्रीमती नीना सूरी, श्रीमती शैली गुप्ता, पीपी ए.डी. गांधी, पीपी प्रदीप जैन, पीपी शुभ आदेश मित्तल, एजी रोहित गुप्ता, जेडएलएफ शशि गुलाटी, राजेश त्रेहान, कर्नल विशाल मुंदर, रोटेरियन डॉ. अशावंत गुप्ता सहित अन्य प्रमुख सदस्य भी उपस्थित रहे और कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *