अम्बाला/नारायणगढ़,  2 अक्तूबर।    
हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने शुक्रवार को अनाज मंडी नारायणगढ़ का दौरा कर धान खरीद व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने मंडी में किसानों के लिए किए गए प्रबंधों, धान खरीद सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को मंडी में किसी प्रकार की परेशानी न हो तथा खरीद प्रक्रिया सुचारू एवं पारदर्शी ढंग से संचालित रहे।
इस अवसर पर पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी, एसडीएम शिवजीत भारती, मार्केट कमेटी चेयरमैन नरेंद्र राणा कुराली, जढएमयूईओ राममेहर, डीएमईओ महावीर सिंह, मार्केट कमेटी सचिव अखिलेश कुमार, वाईस चेयरमैन भूषण अग्रवाल, आढ़ती एसोसिएशन प्रधान संदीप चौधरी, हनीश सैनी, ओपी चानना, मदन चानना, देवेन्द्र सैनी सहित अन्य आढती व सेलर एसोसिएशन के प्रतिनिधी तथा किसान मौजूद रहे।
कृषि मंत्री एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि किसानों को अपनी धान की फसल बेचने में कोई दिक्कत न आये इस ओर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मंडियों में पेयजल, साफ-सफाई, फसल खरीद, खरीदी गई फसल का समय पर उठान तथा भुगतान से संबंधित व्यवस्थाएं बेहतर रखी जाएं। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए।
कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने इस असवर पर किसानों एवं आढतियों से बातचीत भी की और उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि अनाज मंडी में खरीद प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को पहले ही आवश्यक दिशा-निर्देश सरकार द्वारा दिये जा चुके है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं तथा खरीद प्रक्रिया की लगातार निगरानी की जा रही है।
मार्केट कमेटी सचिव अखिलेश कुमार ने बताया कि नारायणगढ़ अनाज मंडी में अब तक 112851 क्विंटल धान आ चुकी है। जिसमें से 38945 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि धान 2461 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी पर खरीदी जा रही है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *