4 अक्टूबर 2026 को जिलेवार स्थापित होंगे बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन केन्द्र
कुरुक्षेत्र 30 सितंबर हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने बताया कि 4 व 5 जुलाई, 2026 को आयोजित करवाई गई हरियाणा अध्यापक पात्रता (एचटेट) परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करना अनिवार्य किया गया है। परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने से पूर्व संबंधित अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण किया जाना आवश्यक है।
अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ ने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 4 अक्टूबर 2026 को प्रदेश के 22 जिलों में बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवाने हेतु केन्द्र स्थापित किए गए है। अन्य राज्यों से संबंधित अभ्यर्थी अपने साथ लगते जिला मुख्यालय पर पहुंचकर अपनी बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण करवा सकते है। विशेष परिस्थितियों में अभ्यर्थी 22 जिलों में स्थापित केंद्रों में से किसी भी केन्द्र पर जाकर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकता है। अभ्यर्थी द्वारा अपना मूल प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) एवं  मूल फोटो युक्त पहचान पत्र लेकर जाना अनिवार्य है। प्रदेश के 22 जिलों में जहां वेरिफिकेशन होनी है, उन विद्यालयों की सूची बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट बीएसईएच.ओआरजी.इन पर उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन के समय दिए गए पंजीकृत मोबाइल नंबर/ई-मेल पर भी इस आशय का संदेश भेजा जा रहा है। उन्होंने सभी संबंधित अभ्यर्थियों से अपील करते हुए कहा कि वे निर्धारित तिथि 4 अक्टूबर 2026 को आवश्यक दस्तावेजों के साथ वेरीफिकेशन केंद्र पर उपस्थित होकर अपनी बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन प्रक्रिया समय पर पूर्ण करवाएं। जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि 4 अक्टूबर 2026 को अपनी बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन प्रक्रिया पूर्ण नहीं करते है, उनका परिणाम घोषित नहीं किया जाएगा। बोर्ड द्वारा अभ्यर्थियों  की सुविधा एवं परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्था की गई है।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *