सेवा संकल्प अभियान के तहत इन्द्री में रक्तदान शिविर आयोजित, विधायक रामकुमार कश्यप ने किया शुभारंभ
विधायक रामकुमार कश्यप ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर व प्रशंसा पत्र देकर किया सम्मानित
इन्द्री, 17 सितंबर।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत इन्द्री में रक्तदान शिविर के आयोजन से हुई। स्वास्थ्य विभाग एवं विशेष हरियाली कल्याण समिति द्वारा वीरवार को बीडीपीओ कार्यालय के सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर तथा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया और अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। शिविर में 69 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
इस अवसर पर विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप रामकुमार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को केवल उत्सव के रूप में मनाने की बजाय सेवा भावना और सेवा संकल्प के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि रक्तदान को महादान कहा जाता है, क्योंकि रक्तदान से दुर्घटना में घायल तथा अन्य जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाने में सहायता मिलती है। रक्तदान एक पुनीत कार्य है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को सेवा भावना के साथ इसमें योगदान देना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं द्वारा रक्तदान के लिए आगे आने की सराहना की। उन्होंने बताया कि शिविर में 53 वर्षीय महिला सहित बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया, जो समाज में सेवा भावना और जागरूकता का सकारात्मक संदेश है।
विधायक ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य सेवा भावना को बढ़ावा देना तथा जरूरतमंद लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत आज लाभार्थियों के घर जाकर व सभी बूथों पर  ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। सरकार की योजनाओं से लाभान्वित परिवारों के घर जाकर दीया जलाने का उद्देश्य अन्य लोगों को भी सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. पूनम चौधरी, उप सिविल सर्जन सिम्मी कपूर, तहसीलदार विनोद कुमार, बीडीपीओ गुरमलक सिंह, एसएमओ संदीप अबरोल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुज गर्ग, मंडल अध्यक्ष जोनी शर्मा, नगरपालिका चेयरमैन राकेश पाल, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य विजय कश्यप, सेठपाल वर्मा, अमित सिंहमार, रमन सैनी, संजय राणा, राजिन्द्र मिड्ढा, जयपाल कश्यप, गौरव, शिव कुमार, संजय सैनी, सुमित सैनी, श्याम सरपंच, शमशेर सरपंच, सुरेंद्र सरपंच, गुरनाम सिंह, अंग्रेज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *