गांव धनौरा जागीर में नशा बेचने का काम करता था राजकुमार, डेरा सच्चा सौदा की प्रेरणा से नशे की दुकान को किया बंद
—-
मुहुर्त के 27 मिनट के दौरान ही बिक गया दुकान में लाखों का सामान, गदगद हुआ राजकुुमार बोला, नशा बेचना तो दूर अब लोगों को नशा करने से रोकूंगा
इंंद्री/करनाल, 16 सितंबर। समाज से नशे की गंदी बीमारी को जड़ से उखाडऩे और नशा बेचने वालों को समाज की मुख्यधारा में लाकर उनका पुनर्वास करने की दिशा में डेरा सच्चा सौदा का एक अनोखा और प्रेरणादायक प्रयास सामने आया है। इंद्री के गांव धनौरा जागीर में एक ऐसा चमत्कारिक बदलाव देखने को मिला, जिसने पूरे इलाके में चर्चा और कौतूहल का विषय बना दिया है। गांव में लंबे समय से अवैध नशा बेचने का काम करने वाले व्यक्ति राजकुमार ने न केवल नशा बेचने के धंधे से तौबा की, बल्कि डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों के सहयोग से अब सम्मानजनक जिंदगी की शुरुआत भी कर दी है। सेवादारों ने राजकुमार की नशीले पदार्थों की दुकान को बंद करवाकर वहां लाखों रुपये के किरयाना के सामान की दुकान खुलवा दी है। इतना ही नहीं बुधवार को दुकान का मुहुर्त किया गया और मुहुर्त के बाद देखते ही देखते दुकान का सारा सामान बिक गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने चंद मिनटों में ही दुकान का सामान खरीद कर खाली कर दिया।
गांव धनौरा जागीर के राजकुमार का कहना है कि वह नशीले पदार्थों की बिक्री करके अपने परिवार का पेट पाल रहा था। लेकिन डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां के नशा मुक्ति अभियानों और उनकी पावन शिक्षाओं से प्रभावित होकर उसने इस सामाजिक बुराई को छोडऩे का मन बनाया। राजकुमार ने सेवादारों के समक्ष अपनी व्यथा और आत्मग्लानि व्यक्त करते हुए अर्ज लगाई कि नशा बेचने का काम तो बहुत गलत है और मैं इसे हमेशा के लिए छोडऩा चाहता हूँ, लेकिन इस धंधे से ही मेरे परिवार का दाल-रोटी का गुजारा चलता था। अगर मैं इसे बंद कर दूंगा, तो अपने बच्चों का पेट कैसे पालूँगा? इस पर सेवादारों ने राजकुमार की इस सच्ची पश्चाताप भरी भावना को समझा और तुरंत नशा बेचने की दुकान को तुरंत बंद करवाया जाए और उसके पुनर्वास के लिए गांव में ही एक अच्छी किरयाना दुकान खुलवाई गई, ताकि वह ईमानदारी और मेहनत की कमाई से अपने परिवार का लालन-पालन कर सके। राजकुमार ने कहा कि अब कभी मुड़कर गलत राह पर नहीं देखूँगा। राजकुमार की पत्नी सलिंद्रो ने खुशी से नम आंखों से कहा कि वे डेरा सच्चा सौदा के धन्यवादी हैं, जिन्होने नर्क जैसे काम को बंद करवाकर उनका किरयाना स्टोर खुलवाया है।
डेरा सच्चा सौदा के सच्चे नम्र सेवादार संदीप व कपिल ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा हर उस व्यक्ति को रोजगार मुहैया करवान का काम कर रहा है, जो नशे की दलदल से बाहर निकलेगा। इसी कड़ी में डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों ने लाखों रूपए खर्च करके राजकुमार की किरयाना की दुकान खुलवाई है, ताकि उसका परिवार नेक कमाई से अपना पेट भर सके।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि जगीर सिंह ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा का प्रयास सराहनीय है, जिन्होने राजकुमार को नशे का कारोबार बंद करने के लिए प्रेरित किया व गांव में किरयाना दुकान खोलकर दी है। पहले दिन ही राजकुमार की दुकान का सारा सामान बिक गया व हजारों रूपए की कमाई हुई है। उन्होने नशा बेचने वाले ऐसे सभी लोगों को ऐसे काम बंद कर अच्छे मार्ग पर चलने की सलाह दी। इस मौके पर संदीप अन्नू, कपिल, सुखविंद्र इन्सां, विपिन इन्सां, प्रदीप इन्सां, महेंद्र इन्सां, कर्मबीर इन्सां, दीपक इन्सां, रोशन इन्सां, प्रेम इन्सां सहित अन्य मौजूद रहे।
फोटो परिचय
इंद्री। गांव धनौरा जागीर में दुकान की मुहुर्त पर पहुंचे सेवादार व अन्य लोग।
