कुरुक्षेत्र । खैहरा फार्म निवास पर पंजाबी फिल्म ‘मिट्टी दे पूत’ की पूरी स्टारकास्ट एवं टीम के साथ आत्मीय मुलाकात हुई। इस अवसर पर प्रसिद्ध अभिनेता देव खरौड़ जी और फिल्म के निर्देशक अमर हुंदल जी सहित पूरी टीम का डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा एवं खैहरा परिवार की ओर से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया।इस दौरान फिल्म को लेकर कलाकारों एवं टीम के साथ विस्तार से बातचीत हुई। डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा ने पूरी टीम को ‘मिट्टी दे पूत’ के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पंजाबी सिनेमा अपनी बेहतरीन कहानियों, शानदार अभिनय और पंजाबी संस्कृति एवं भावनाओं से जुड़े विषयों के कारण दर्शकों के बीच विशेष पहचान रखता है।उन्होंने कहा कि ‘मिट्टी दे पूत’ अपनी कहानी और नाम के माध्यम से अपनी मिट्टी, अपनी जड़ों और अपने लोगों से जुड़े भावनात्मक रिश्ते को दर्शाती है। फिल्म से जुड़े प्रत्येक कलाकार एवं सदस्य ने मेहनत और लगन के साथ इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है, जिसके लिए पूरी टीम बधाई की पात्र है।डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा ने प्रसिद्ध अभिनेता देव खरौड़ के अभिनय और निर्देशक अमर हुंदल जी के निर्देशन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रतिभाशाली कलाकार और निर्माता पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।उन्होंने बताया कि ‘मिट्टी दे पूत’ 18 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। उन्होंने फिल्म की पूरी टीम को रिलीज के लिए विशेष शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि दर्शकों का इस फिल्म को भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिलेगा तथा फिल्म सफलता के नए आयाम स्थापित करेगी।डॉ. जसविंदर सिंह खैहरा ने कहा कि पंजाबी भाषा, कला, संस्कृति और सिनेमा को प्रोत्साहन मिलना बेहद जरूरी है। कलाकार अपनी प्रतिभा के माध्यम से समाज की भावनाओं और संस्कृति को बड़े स्तर पर लोगों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने ‘मिट्टी दे पूत’ की पूरी टीम के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए फिल्म की शानदार सफलता की प्रार्थना की।इस अवसर पर जसविंदर खैहरा सहित खैहरा परिवार ने पूरी फिल्म टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा सभी कलाकारों का सम्मान किया। फिल्म की टीम ने भी खैहरा परिवार द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया।खैहरा फार्म में हुई यह मुलाकात बेहद आत्मीय एवं यादगार रही। इस दौरान खैहरा परिवार के सदस्य तथा ‘मिट्टी दे पूत’ की पूरी स्टारकास्ट एवं टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *