करनाल, 10 सितंबर । उद्यान प्रशिक्षण संस्थान, उचानी में 14 से 18 सितंबर तक सब्जी फसल उत्पादन तकनीक पर 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के प्राधानाचार्य डॉ. सतेन्द्र यादव ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ना है।
*कीट नियंत्रण व बिजाई के सही समय की मिलेगी जानकारी*
डॉ. यादव के अनुसार, इस प्रशिक्षण के दौरान किसानों को सब्जियों की बिजाई का सही समय, आधुनिक सिंचाई प्रबंधन और फसलों को कीटों व बीमारियों से बचाने के प्रभावी उपायों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। इस शिविर में कुल 40 किसानों को शामिल किया जाएगा।
*पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर चयन*
इच्छुक किसान राज्य उद्यान विभाग के आधिकारिक पोर्टल kaushal.hortharyana.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं एवं 18001802021 पर संपर्क कर सकते है। प्राधानाचार्य ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षण के लिए किसानों का चयन पहले आओ, पहले पाओश् की नीति के तहत किया जाएगा।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *