असंध/ करनाल, 29 अगस्त । असंध विधानसभा के गांव उपलाना में आज विधायक योगेन्द्र राणा ने लगभग 1 करोड़ 72 लाख 74 हजार रुपये की लागत से करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के गांवों में मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना तथा प्रत्येक वर्ग तक विकास का लाभ पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
गांव उपलाना में करवाए गए विकास कार्यों में 4.37 लाख रुपये की लागत से वाल्मीकि चौपाल का निर्माण, 1.54 लाख रुपये से चमार चौपाल का निर्माण, 4.85 लाख रुपये से बी.सी. चौपाल का निर्माण, 8.94 लाख रुपये से डेरा डाचरिया में नाला निर्माण, 8.10 लाख रुपये से सरकारी स्कूल की गलियों में पेवर ब्लॉक, 10.60 लाख रुपये से बलबीर/झण्डू राम फिरनी पेवर ब्लॉक गली का निर्माण, 9.28 लाख रुपये से डेरा डाचरिया मुख्य सड़क पर बस क्यू शेल्टर, 11.23 लाख रुपये से ब्राह्मण चौपाल का निर्माण तथा 5.70 लाख रुपये से सरकारी स्कूल में प्रार्थना शैड का निर्माण शामिल है।
इसके अलावा 9.08 लाख रुपये से गांव की गौशाला में सुलभ शौचालय एवं कमरे पर लैंटर का कार्य, 8.05 लाख रुपये से गांव की सड़क से चमार चौपाल तक पेवर ब्लॉक, 21 लाख रुपये से गौशाला में शैड, 20 लाख रुपये से खेल स्टेडियम की चारदीवारी एवं मुख्य गेट, 17.20 लाख रुपये से वाल्मीकि चौपाल में हॉल ,17 लाख रुपये से महात्मा गांधी ग्रामीण बस्ती में हॉल का निर्माण तथा15.8 लाख रूपए की लागत से कश्यप चौपाल में हॉल का निर्माण करवाया गया है।
विधायक योगेन्द्र राणा ने कहा कि असंध विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास सरकार की प्राथमिकता है और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। गांवों में सड़क, गलियों, चौपालों, स्कूलों, खेल सुविधाओं तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं को लगातार बेहतर किया जा रहा है।
विधायक ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल का गांव उपलाना के विकास कार्यों के लिए सहयोग एवं स्वीकृतियां प्रदान करने पर हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हरियाणा को विकसित, समृद्ध और सशक्त प्रदेश बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता है कि विकास का लाभ समाज के हर वर्ग और प्रदेश के हर गांव तक पहुंचे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में शहरों जैसी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों। सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के संकल्प के साथ प्रदेश में विकास की गति लगातार तेज की जा रही है।
इस अवसर पर जलमाना मंडल अध्यक्ष विजय राणा, जिला सचिव ऊषा पांचाल, गांव उपलाना सरपंच प्रतिनिधि राम स्वरूप, हिसम सिंह, राजेंद्र राणा, सुभाष प्रजापत, कृष्ण प्रजापत, गांव उपलानी सरपंच सतबीर सिंह, डॉ सुरेश पाल, कर्मबीर वाल्मीकि सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
