अम्बाला, 21 अगस्त – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज उनके आवास के समक्ष प्रदर्शन कर रहे अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा और नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करते हुए ज्ञापन लिया और उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी हित उनके लिए सर्वोपरि है जिन्हें हल कराने के पूरे प्रयत्न किए जाएंगे।
अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा प्रतिनिधिमंडल ने सेवा सुरक्षा, सामान वेतन सहित अन्य मांगों को उठाया जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने इन मांगों को लेकर विभाग के एसीएस के साथ बैठक कर चर्चा करने का आश्वासन दिया। इसी प्रकार नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के सदस्यों ने भी ऊर्जा मंत्री अनिल विज से मुलाकत की और मांग युक्त ज्ञापन सौंपा। मंत्री अनिल विज ने संघ की मांगों पर जल्द चंडीगढ़ में बैठक बुलाकर इनके समाधान का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कर्मचारियों संगठनों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *