कुरुक्षेत्र, 11 अगस्त। श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा पौराणिक एवं प्राचीन श्री कालेश्वर महादेव मंदिर में श्रावण मास की महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी धर्मवीर सिंह, सेवानिवृत्त आईएएस, थानेसर हलका प्रभारी बलविंद्र सिंह मुख्यातिथि के रूप में आरती में शामिल हुए। मंदिर परिसर में पहुंचने पर दोनो अतिथियों का शंख ध्वनि एवं वेद मंत्रोच्चारण के साथ सभा की ओर से मुख्य सलाहकार जयनारायण शर्मा, प्रधान यशेंद्र शर्मा, प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा तथा सचिव विश्वकांत शर्मा ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। आचार्य नरेश के नेतृत्व में वेदपाठी ब्राह्मणों ने दोनो अतिथियों को आशीर्वाद दिया। सांसद नवीन जिंदल की ओर से कार्यालय प्रभारी धर्मवीर तथा हलका प्रभारी बलविंद्र सिंह ने सभा की विकासात्मक गतिविधियों को बढावा देने के लिए पांच लाख की राशि का चेक सभा के पदाधिकारियों को भेंट किया। सभा की ओर से अतिथियों को अंग वस्त्र एवं प्रसाद देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महिला मंडल की ओर से कीर्तन आयोजित किया गया।
अतिथियों ने कालेश्वर भगवान महादेव की पूजा अर्चना के पश्चात आरती की। आचार्य नरेश एवं मंदिर के पूजारी राकेश शुक्ला ने आरती सम्पन्न करवाई।
—–
सभा ने जताया सांसद नवीन जिंदल का आभार
श्री ब्राह्मण तीर्थोद्धार सभा की ओर से प्रधान महासचिव रामपाल शर्मा ने पांच लाख रूपए की राशि देने पर सांसद नवीन जिंदल का आभार जताया। उन्होने कहा कि सांसद नवीन जिंदल समय समय पर सभा को आर्थिक सहयोग देते रहते हैं। सांसद नवीन जिंदल द्वारा कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में जनकल्याण की अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *