कुरुक्षेत्र 12 अगस्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र में युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता विभाग के निर्देशानुसार एक अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जगमोहन ने संस्थान में उपस्थित सभी छात्र छात्राओं को अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस की बधाई दी। आज का युवा भारत देश की सबसे बड़ी शक्ति और उसके उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। युवाओं में ऊर्जा, उत्साह, नई सोच और कुछ नया करने का साहस होता है।
उन्होंने कहा कि विश्व युवा दिवस हमें यह संदेश देता है कि युवा केवल अपने भविष्य का निर्माण न करें, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस मौके पर संस्थान के प्लेसमेंट अधिकारी  गुरप्रीत सिंह ने छात्रों को नशे, हिंसा, भेदभाव और गलत संगति से दूर रहकर शिक्षा कौशल विकास और सकारात्मक सोच को अपनाने के लिए आह्वान किया। कौशल ही वह शक्ति है, जो युवाओं को आत्मनिर्भर और रोजगार योग्य बनती है। संस्थान के छात्रों हरमन, श्वेता व संजना को युवा दिवस पर भाषण प्रतियोगिता पर भाग तेने पर संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर संस्थान की और से अधीक्षक अरुण अग्रवाल व स्टाफ सदस्यों की और से स्रेह लता, सुमित आहूजा, कपित देव व युवराज शर्मा मुख्य रूप से मौजूद रहे।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *