कुरुक्षेत्र पुलिस ने सैक्टर-7 में हथियार के बल पर लूट मामले के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में अपराध अन्वेषण शाखा-1 की टीम ने सैक्टर-7 में हथियार के बल पर लूट मामले के आरोपी कमल वासी जिला पानीपत, साहिल वासी जिला सोनीपत, प्रिंस वासी जिला पानीपत व अंश जैन उर्फ़ लाला वासी जिला सोनीपत को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों से 5-50 लाख रूपये बरामद किये गए।

प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्र मोहन ने बताया कि दिनांक 7 अगस्त 26 को पुलिस को दी अपनी शिकायत में बलवंत सिंह वालिया सैक्टर-7 कुरुक्षेत्र ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह करीब 30 साल से वकालत कर रहे हैं। उसकी दोनो बेटियां शादीशुदा हैं, वह अपनी पत्नी के साथ मकान में अकेला रहता है। दिनांक 6 अगस्त 26 को समय करीब 9-30 बजे रात्रि वह खाना खाकर अपने कुत्ते को घुमाने गली में गया। लगभग 10 बजे वह अपने घर के अन्दर आया। बाहर के गेट की चाबी उसके पास थी, उसने अन्दर से गेट लॉक कर दिया। उसने अपने घर के अन्दर का दरवाजा भी बंद कर लिया। वह दरवाजा खोलकर अपने कमरे के अन्दर गया तो उसकी घरवाली को 2 लडकों ने उसकी पत्नी को बंधक बना रखा था। वह अपनी पत्नी को छुड़ाने लगा तो 2 लडके और आ गये उन चारो ने उसे भी पकड़ लिया। दो लड़कों के हाथ में पिस्टल थे, उन्होंने कहा कि तिजोरी में रखा सारा नकदी व जेवर निकालकर दो। उसने डर के मारे तिजोरियों से निकालकर करीब कैश व सोने/चांदी के परिवारिक जेवरात व बर्तन, मूर्तियां व निखालिस उनको दे दिये। आरोपी लूट के सामान को एक कपडे के थैले में डालकर ले गये। आरोपी उसकी लाईसैंसी रिवालवर की गोलियों भी ले गए। उसके घर से डीवीआर व चार कैमरे तोड दिए ओर पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी दी। जिसकी शिकायत पर थाना शहर थानेसर में मामला दर्ज करके जांच की गई। सीन ऑफ़ क्राइम टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने अपराध अन्वेषण शाखा-1 व  अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीमों का गठन करके जांच सौंपी।

            दिनांक 10 अगस्त 26 को अपराध अन्वेषण शाखा-1 व अपराध अन्वेषण शाखा-2 की टीमों ने हथियार के बल पर लूट करने के आरोपी कमल वासी जिला पानीपत, साहिल वासी जिला सोनीपत, प्रिंस वासी जिला पानीपत व अंश जैन उर्फ़ लाला जिला सोनीपत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से 5-50 लाख रूपये बरामद किये गए। आरोपियों को माननीय अदालत में पेश किया गया।

By Dr. Rajesh Wadhwa

778-779, Partap Colony, Railway Road, Near Rudra Cinema, Opp Chaat King India Row, Kurukshetra 136118 Mob. 9896352867, 9467040367

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *