कुरुक्षेत्र, 8 अगस्त। युवा कांग्रेस नेता हिमांशु अरोड़ा ने कहा है कि युवा वर्ग कांग्रेस पार्टी की रीढ हैं, आए दिन युवा वर्ग कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़कर पार्टी को मजबूत बना रहा है। वे अंतरराष्टÑीय जाट धर्मशाला के सभागार में आयोजित जिला यूथ कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला प्रधान कुलदीप ढिल्लों के अलावा हल्का थानेसर अध्यक्ष कुलदीप सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष नवनीत नरवाल, ब्लॉक अध्यक्ष गगन संधू भी मौजूद थे। हिमांशु अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुलदीप हथीरा ने कहा कि युवाओं के साथ सरकार द्वारा किए जा रहे धोखे के खिलाफ कांग्रेस 19 अगस्त को पंचकूला स्थित एचकेआरएन कार्यालय का घेराव करेगी। इस घेराव को लेकर कार्यकर्ताओं की डयूूटियां लगाई गई हैं। इस प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता बढ चढकर भाग लेंगें। उन्होने कहा कि एचकेआरएन के नाम पर सरकार द्वारा युवाओं के हितों के साथ खिलावाड़ किया जा रहा है, जिसे प्रदेश का युवा अब नही सहेगा। इस मौके पर अंकुश लाला, प्रदीप बारना, जसमेर झिंजरपुर, सौरव सिंह, अंकुश हथीरा, सोनू, करण बगथला, मलकीत, विक्रम, रेनू, अर्पित पंडित, यतिन शर्मा, आशीष दलाल, शिव रावगढ़, महावीर इशाकपुर और अन्य युवा उपस्थित रहे।
